उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

11 करोड़ 30 लाख की CM Championship Trophy देहरादून के नाम:मुख्यमंत्री पुष्कर ने सौंपा विजेता Cup:कहा,`उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ खेल भूमि बनाएँगे’: 2.35 लाख खिलाड़ियों ने दिखाया दम-खां-जौहर:meroyuva.in पोर्टल का विमोचन

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजधानी के मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा में देश की सबसे बड़ी Prize Money वाले खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता देहरादून को पुरस्कार प्रदान करने के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड खेल भूमि के तौर पर अपनी खास पहचान कायम कर रहा। उत्तराखंड को देश की सर्वश्रेष्ठ खेल भूमि के तौर पर विकसित किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों के खातों में 12 करोड़ 30 लाख रूपये सीधे भेजे गए हैं। DM आशीष चौहान और CDO अभिनव शाह के साथ ही जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने देहरादून की तरफ से विजेता ट्रॉफी स्वीकार की।

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता देहरादून को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये बतौर पुरस्कार प्रदान किए गए।  मुख्यमंत्री ने meroyuva.in पोर्टल का विमोचन भी किया। समारोह में मलखम्ब एवं आर्टिस्टिक योग का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। पुष्कर ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रारम्भ किए गए खेल महाकुम्भ का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना था। पिछले वर्ष लगभग 2 लाख 20 हजार खिलाड़ियों ने खेल महाकुम्भ में प्रतिभाग किया था। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 3 लाख 35 हजार से अधिक हो गई है। इस वर्ष 32 प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रदेश की 662 न्याय पंचायतों, सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों, संसदीय क्षेत्र स्तर तथा राज्य स्तर पर किया गया।

इस आयोजन में सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। PSD ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी अवसर और संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। न्याय पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष लगभग 11 करोड़ 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि DBT के जरिये सीधे विजेता खिलाड़ियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों के अंतर्गत सीधी भर्ती के पदों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने का भी निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता पैदा हुई है।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्हें विश्वास है कि खेल महाकुम्भ से निकलने वाली प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति एवं खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन प्रारम्भ किया गया है। साथ ही राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय और आधुनिक खेल अकादमियों की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विशेष प्रमुख सचिव (खेल-युवा कल्याण) अमित कुमार सिन्हा तथा निदेशक (खेल-युवा कल्याण) दीप्ति सिंह,DyD शक्ति सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button