
Chetan Gurung
उत्तराखंड के युवा प्रतिभावान Students के लिए सरकार से शानदार सौगात है. ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ के जरिये प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त Online Coaching सरकार देगी. CM पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने Camp Office में इस योजना को शुरू करते हुए कहा कि पहले दौर में ही 11 हजार Students को इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा.






CM पुष्कर सिंह धामी ने Students के साथ One to One बात कर उनके भविष्य और सोच पर भी चर्चा की
——————-
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत ही काफी नहीं होती. सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। विशेष रूप से पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली युवा आर्थिक परिस्थितियों, उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की कमी के कारण अच्छे कोचिंग संस्थानों तक नहीं पहुंच पाते। संसाधनों की कमी अथवा आर्थिक तंगीं किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में अब बाधा नहीं बनेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। राज्य का युवा मेहनती, प्रतिभाशाली और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। बीते 5 वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराना नहीं है। उत्तराखण्ड का युवा नौकरी मांगने वाला ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला भी बने,यह उसकी सोच है।
PSD ने कहा कि इसी दिशा में स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार युवाओं को प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने में भी सक्रिय भागीदार बना रही है। प्रदेश के ढाई लाख से अधिक युवा विद्यार्थियों के साथ वैचारिक मंथन कर उनके विचार और सुझाव लिए जा रहे हैं। युवाओं की आशाओं, आकांक्षाओं और रोजगार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से कार्य करने के लिए राज्य में अलग ‘युवा आयोग’ बनाया जाएगा।
CM पुष्कर ने छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनसे संवाद किया। उनसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों, भविष्य के लक्ष्यों और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी लेने केस साथ ही कहा कि राज्य सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। सरकार के मुखिया को अपने बीच पाकर और बात करने का असर मिलने से छात्र-छात्राओं में भी विशेष उत्साह दिखाई दिया।
इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ प से छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और मार्गदर्शन सुलभ होगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने योजना से जुड़े कोचिंग संस्थानों से विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे इसे केवल व्यावसायिक दायित्व न मानकर व्यक्तिगत एवं सामाजिक दायित्व के रूप में भी लें ।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, सचिव (उच्च शिक्षा) डॉ BVRC पुरूषोत्तम, सचिव (संस्कृत शिक्षा) दीपक कुमार, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, अपर सचिव मनुज गोयल, महानिदेशक (शिक्षा) आकांक्षा कोण्डे, अपर सचिव मनमोहन मैनाली उपस्थित थे।



