अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

युवाओं को नेतृत्व क्षमता-कौशल विकास पर Focus रखना होगा:सपने देखने-पूरा करने पर ध्यान दें-CM पुष्कर:GE Hill Uni में नए Block का उद्घाटन:आर्थिक रूप से कमजोर Students के लिए नए Professional Course शुरू

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे होने और सबसे अधिक समय तक सरकार के मुखिया रहने का कीर्तिमान बनाने के दिन शनिवार को भीमताल (नैनीताल) में Graphic Era Hill University में नए अकादमिक ब्लॉक एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने के साथ ही ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की शुरुआत को भी हरी झंडी दी।

उन्होंने इस मौके पर विवि के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने Graphic Era समूह की तारीफ में कहा कि उसने शिक्षा, शोध, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में देश-विदेश में खास पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि उनके लिए यह अवसर विशेष महत्व का है। आज उत्तराखण्ड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के साकार सपनों से तय होता है। ग्राफिक एरा ने शिक्षा, शोध, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। GE समूह ने सिद्ध किया कि यदि संकल्प, गुणवत्ता और दूरदृष्टि का समन्वय हो, तो उत्तराखण्ड जैसा पर्वतीय राज्य भी विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बन सकता है।

उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने भीमताल में परिसर की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँचाने में अहम योगदान दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

CM PSD ने कहा कि कुमाऊँ मंडल में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना की दिशा में भी कार्य कर रहा है। इससे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुदृढ़ होंगी। युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

CM ने कहा कि देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क तथा अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसे संस्थानों के माध्यम से राज्य में वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान की संस्कृति को भी सशक्त किया जा रहा है। मौजूदा दौर में वही युवा सफल होगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच तथा बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा। आज नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पाँच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्राप्त हुई है। विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उनको साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करने पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर PSD सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने और बतौर CM पुष्कर की रेकॉर्डतोड़ नाबाद पारी खेलने पर ग्राफिक एरा परिवार की ओर से केक काटा गया। Graphic Era Group of Institutions के Chairman प्रो. कमल घनशाला ने मुख्यमंत्री का ‘युवा हृदय सम्राट’ के रूप में स्वागत किया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्या एवं जिला भाजपा अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक पहाड़ी टोपी भेंट कर उनका अभिनंदन किया।प्रो.कमल घनशाला ने ‘ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना’ पर कहा कियह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने क्षेत्र में विश्वविद्यालय की सामाजिक भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्राफिक एरा ने 1,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाया है। पर्यावरण संरक्षण संबंधी अनेक पहलें की हैं। नियमित रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है।

इस अवसर पर दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, शंकर कोरंगा, DM ललित मोहन रयाल, SSP डॉ. मंजूनाथ TC, CDO अरविन्द कुमार पाण्डे, विवि के निदेशक अनिल कुमार नायर, OBC आयोग के सदस्य डॉ. ZA वारसी, प्रकाश आर्य भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button