BJP सरकार में 5 साल कार्यकाल का संकट बैरियर चकनाचूर:कीर्तिमानी CM पुष्कर के हाथों NDT का Record भी ध्वस्त:फूलों की बारिश- जोश-उत्सव के माहौल में Governor गुरमीत संग मुख्यमंत्री पुष्कर ने अरबों के तोहफों-खुशियों से भरी अवाम की झोली-खोली
उत्तराखंड को 2035 तक विकसित-श्रेष्ठ राज्य बनाएँगे-PSD:सेवा-सुशासन-समर्पण पखवाड़े का IDPL-ऋषिकेश में आगाज:उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM का रेकॉर्ड अब पुष्कर के नाम

Chetan Gurung
कठोर-लोकहित से जुड़े प्रशासनिक फैसलों को लेने से लेश मात्र न हिचकने और BJP के लिए हर प्रांत-मोर्चे पर हर किस्म के चुनावों को फतह करने का जलवा दिखाने का हुनर साबित करने के साथ ही शनिवार को कीर्तिमान CM पुष्कर सिंह धामी ने उस शनि ग्रह के भी विनाश संकट बैरियर को चकनाचूर कर डाला, जिससे उनकी पार्टी और कथित नामी क्षत्रप सशंकित और घबराए रहते थे। उन्होंने 5 साल का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा करने के बाद आज Congress सरकार के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत ND तिवारी के सबसे लंबे 5 साल के कार्यकाल से जुड़े रेकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। NDT की जगह अब इस मामले में PSD का नाम इतिहास के पन्नों पर शान से सुनहरे हर्फों में दर्ज हो गया है।







इस ऐतिहासिक दिन और मौके पर उन्होंने Governor Lt Gen (Vet) गुरमीत सिंह के साथ ऋषिकेश के IDPL Ground पर अवाम और निजाम की झोली-खोली को उनकी खुशहाली की खातिर अरबों रूपये के विकास कार्यों और योजनाओं के तोहफों-खुशियों से सज्जित ऐलानों से लबालब भर डाला। इसके साथ ही ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा का आगाज भी कर दिया। देहरादून के हिस्से में ही ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास आया।


————————

CM पुष्कर सिंह धामी और उनके ऐतिहासिक अवसर को अपने Mobile में कैद करने में महिलाएं भी आतुर दिखाई दीं
————————

पुष्कर सेवा काल के 5 साल पूरे होने पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी लोगों को संबोधित किया
————-
पुष्कर ने बतौर मुख्यमंत्री ने उस धारणा को भी मिथ्या-कपोल कल्पित साबित किया, जिसके मुताबिक नया CM House (शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित) अभिशप्त है। कोई भी मुख्यमंत्री यहाँ रहते हुए 5 साल का कार्यकाल स्पर्श नहीं कर सकता। PSD ने शुरू से इसी भवन को अपना आशियाना बनाया। साथ ही इसको विकसित और इसका विस्तार किया। उन्होंने साबित किया कि काम-कौशल और जनभावनाओं के मुताबिक काम-समर्पण के सामने सब बातें फिजूल और गौण हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मंच पर कुछ बातें करते CM पुष्कर सिंह धामी
———–

BJP प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज और अन्य पार्टी ओहदेदार
———–
पुष्कर ने बतौर CM इतनी सरकारी नौकरियां युवाओं को नियुक्ति पत्र के साथ दी है कि उनको रोजगार पुरुष कहा जा सकता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जंग में कई IAS समेत छोटे-बड़े अफसर फंदे में फंसे और कठोर कार्रवाई झेल रहे। उन्होंने हर वह क्षेत्र अपने कामकाज के दायरे में शामिल किया, जिससे हर तबका,संप्रदाय और उम्र वाले प्रभावित हों। आज समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक सफलता तभी है, जब शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक नागरिक तक सम्मान, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचे। मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर ने इसमें पूरी कामयाबी हासिल करते हुए 5 साल से अधिक के कार्यकाल का अभूतपूर्व कीर्तिमान रच डाला।
PSD को इसके लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक स्थिरता और विकास की निरंतरता का प्रतीक है। Lt Gen (Vet) गुरमीत ने कहा कि उत्तराखण्ड ने हालिया पुष्कर कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय देखे हैं। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना। युवाओं के लिए सशक्त नकल विरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी प्रावधान तथा प्रभावी भू-कानून जैसे निर्णय जनहित और सुशासन के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
CM PSD ने उत्साही लोगों के सैलाब,मंत्रियों-दायित्वधारियों-BJP कार्यकर्ताओं और ओहदेदारों के सामने कहा कि उनको 5 वर्ष पूर्व देवभूमि की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ था। उनकी यह यात्रा जनसेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। यह अवसर उत्सव का नहीं, बल्कि आत्ममंथन एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वर्ष-2035 तक उत्तराखण्ड को विकसित एवं श्रेष्ठ राज्य बनाना है। प्रदेश में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, कृषि, पर्यटन, उद्योग, निवेश, स्वरोजगार एवं सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। नई स्टार्टअप नीति, एक जनपद-दो उत्पाद, होमस्टे योजना, सौर स्वरोजगार योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
पुष्कर ने कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश की 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। उत्तराखण्ड में निवेश, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। 4 धाम यात्रा, शीतकालीन यात्रा, National Games एवं G-20 बैठकों के सफल आयोजन से राज्य को नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP की Double Engine सरकार के प्रयासों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। राज्य की GSDP में वृद्धि, प्रतिव्यक्ति आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट, नए उद्योगों की स्थापना तथा स्टार्ट अप्स की बढ़ती संख्या उत्तराखण्ड की प्रगति का प्रमाण है। रिवर्स पलायन को भी गति मिली है। UCC,सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले पांच साल में 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।
पुष्कर ने कहा कि सरकार का मकसद केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी भावना के साथ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के बीच जा कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। PM मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य, डॉ धन सिंह रावत, खजान दास, भरत चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, BJP State President महेंद्र भट्ट, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मुन्ना सिंह चौहान, बृज भूषण गैरोला, सुरेश गड़िया,सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, विनोद चमोली, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर (ऋषिकेश) शंभू पासवान, मेयर (देहरादून) सौरभ थपलियाल, सचिव (Home) शैलेश बगौली, विनय शंकर पाण्डेय,DG (सूचना) बंशीधर तिवारी, DM डॉ. आशीष चौहान,BJP प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत उपस्थित थे।



