अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

कीर्तिमानी CM पुष्कर से मिलने Record कार्यकाल की पूर्व संध्या पर मंत्रियों-MLAs का तांता:बधाई दी-योजनाओं पर चर्चा भी की:ऋषिकेश में कल से जनसेवा पखवाड़ा

Chetan Gurung

5 साल का कार्यकाल आज पूरा करने के साथ ही Congress CM रहे ND तिवारी का Record भी शनिवार को तोड़ देने वाले CM बनने का कीर्तिमान रचने जा रहे पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए उनकी सरकार में मंत्री मदन कौशिक और सौरभ बहुगुणा के साथ ही BJP MLAs का शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तांता लगा रहा। 4 जुलाई को Congress सरकार के मुख्यमंत्री ND तिवारी का Record PSD तोड़ डालेंगे। PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह के लाडलों में शुमार पुष्कर इसके साथ ही उत्तराखंड की राजनीति में नया इतिहास लिख देंगे।

पुष्कर सिंह धामी को PM नरेंद्र मोदी (ऊपर दाएँ) और HM अमित शाह (नीचे दाएँ) के Blue Eyed CM में शुमार किया जाता है

—————————–

पुष्कर के नए इतिहास रचने की दहलीज पर पहुँचने से भाजपा समर्थकों में जोश है। सरकार कल से सरकार आपके द्वार थीम पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत करने जा रही। जो 18 जुलाई तक चलेगा। इसकी शुरुआत का मुख्य समारोह शनिवार को ऋषिकेश में आयोजित होगा। आज मुख्यमंत्री से मिलने वालों में मदन कौशिक,सौरभ बहुगुणा, विधायक सुरेश गड़िया,विनोद चमोली, सहदेव पुंडीर, शक्तिलाल साह,सरिता आर्य शामिल रहे।

सभी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता और पौधे भेंट करने के साथ ही कार्यकाल का Record बनाने की अग्रिम बधाई दी। लगे हाथों उन्होंने सरकार के मुखिया से विकास से जुड़े मुद्दों और मांगों-समस्याओं पर चर्चा भी की। PSD कल सबसे अधिक कार्यकाल वाले CM होने के ND तिवारी के कीर्तिमान को भी मिटा डालेंगे। तिवारी ने एक बार के कार्यकाल में ही 5 साल पूरे किए थे। पुष्कर को 2 बार CM बनने का श्रेय मिला।

एक ही कार्यकाल में 5 साल पूरा करने के NDT के Record को भी मुख्यमंत्री पुष्कर आसानी से बराबर कर देंगे। इसमें भी शक नहीं है। ऋषिकेश में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में पूरी सरकार,पूरी प्रदेश BJP और सभी दायित्वधारी शिरकत करेंगे। समारोह का आयोजन IDPL में किया जा रहा। ऋषिकेश में इस अहम आयोजन की वजह के पीछे अगले साल के प्रारम्भ में होने वाले Assembly Elections को माना जा रहा है।

ये धर्मनगरी बेशक देहरादून में है लेकिन इसके कई हिस्से टिहरी,पौड़ी,हरिद्वार को भी स्पर्श करते हैं। इसका सियासी लाभ हरिद्वार में खास तौर पर रहेगा। गंगा नगरी के तौर पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान नतीजा BJP के लिए बेहद खराब रहा था। इस बार भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर इस जिले को ले के कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहते हैं।

इसके चलते हरिद्वार शहर के विधायक मदन कौशिक को Cabinet Expansion में मंत्री बनाया गया। उनको ही हरिद्वार का रण जीतने का जिम्मा भी सौंप दिया गया है। इस सबसे इतर खास पहलू ये है कि पुष्कर 5 साल लंबे कार्यकाल के Record की रचना उन हालातों में कर रहे, जब दर्जनों बार नेतृत्व परिवर्तन का शोर-शराबा खूब ढ़ोल-नगाड़ा ले के विरोधी करते रहे।

PSD हर कठिन चुनौतियों को मटियामेट करते और बड़े-बड़े कठिनतम फैसले लेते हुए नया इतिहास लिख गए। सबसे अधिक कार्यकाल वाले भाजपाई मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड वह काफी पहले बना चुके हैं। BC खंडूड़ी (मरहूम) 2 बार मुख्यमंत्री बने लेकिन 3 साल के करीब ही कुर्सी पर रहे। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का कार्यकाल 2 साल के आसपास रहा।

त्रिवेन्द्र सिंह रावत 4 साल से कुछ दिन पहले तक मुख्यमंत्री रहे। तीरथ सिंह रावत और नित्यानन्द स्वामी (अन्तरिम सरकार) बीच में ही हटा दिए गए। भगत सिंह कोश्यारी (अन्तरिम सरकार) भी साल-2002 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP के अप्रत्याशित रूप से गोता खाने से पहले 5-6 महीने ही CM रहे थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button