
Chetan Gurung
BJP MLA अरविंद पांडे आखिरकार आज पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत संग पत्रकारों के सामने पेश हुए और साफ कहा कि उन्होंने किसी भी किस्म का कोई शिकायती पत्र न लिखा है न ही कहीं भेजा है। जब Letter ही गलत है तो उसमें लिखी बातें भी गलत होंगी। फिर वह क्यों इस पर कुछ बोलते! अंदरखाने की खबर है कि आलाकमान की सख्त हिदायत इन दिनों बागी किस्म के तेवरों के लिए सुर्खियां बटोर रहे AP अब खामोश रहेंगे। उनके बयान के बाद सबसे बड़ा धक्का पार्टी के भीतर मौजूद एक खास अति महत्वकांक्षी Lobby को लगा है। Congress की सरकार की घेराबंदी की कोशिशों को भी गहरा झटका लगा है। ये भी माना जा रहा है कि PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह अपने सबसे भरोसेमंद और Blue Eyed CM पुष्कर सिंह धामी को नाहक किस्म की दिक्कतों में न देख के उनको सिर्फ साल भर से भी कम समय में होने वाले Assembly Elections को Lead करते देखना चाहते हैं। उनके ही फरमान पर अरविंद को भी आज Media के सामने आना पड़ा।

CM पुष्कर सिंह धामी को PM मोदी-HM शाह नाहक पचड़ों से दूर रखना चाहते हैं
————————-

BJP HQ में पत्रकारों के सामने पेश हुए गदरपुर MLA अरविंद पांडे
——————-
पत्रकारों और कैमरे के सामने परोक्ष तौर पर पार्टी और सरकार को असहज करने के लिए चर्चित रहने वाले गदरपुर विधायक हाल में सबसे ज्यादा तब सुर्खियों में आए जब उनके नाम से जारी एक पत्र Congress ने सार्वजनिक किया था। इसमें अनेक सनसनीखेज आरोप सरकार पर थे। Congress इस पर हमलावर हो रही थी। अरविंद की खामोशी ने खत को ले के उलझन पैदा कर दी थी। BJP आलाकमान ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अरविंद को ही दुनिया के सामने पेश कर दिया। अरविंद ने पार्टी के प्रदेश HQ में पत्रकारों के साथ सवाल-जवाब में काफी संयमित और धीरज भरा अंदाज दिखाया। वह मितभाषी नजर आ रहे थे। अलबत्ता, ये जरूर साफ किया कि वह BJP के सच्चे सिपाही और RSS के स्वयंसेवक हैं। Viral Letter झूठा और सियासी फायदे के लिए फैलाया गया।
उनकी तरफ से दीप्ति रावत ने भी एकाध मौके पर मोर्चा संभालने की कोशिश की। अरविंद ने साफ कहा कि वह इसलिए खामोश थे कि पत्र ही झूठा था। जरूरी नहीं है कि हर बार किसी मुद्दे पर जवाब दिया ही जाए या फिर तत्काल जवाब दें। पत्र ही गलत है तो उसमें लिखी बातें भी गलत ही होनी है। दीप्ति ने काँग्रेस पर हमला बोला कि वह फर्जी पत्र के सहारे BJP को बदनाम करने की कोशिश कर रही। अरविंद निष्ठावान और बेहद अनुशासित पार्टी कार्यकर्ता हैं। उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश निंदनीय है। अरविंद के आज के रुख के बाद पार्टी में अब हलचल शायद मद्धिम पड़ जाएगी। BJP में एक ऐसा धड़ा भी है, जिसको बहुत महत्वाकांक्षी होने के लिए अधिक पहचान मिली है। ये धड़ा सदा ही अपनी ढफली अलग से बजाने के लिए जाना जाता है। अरविंद के तौर पर उसको एक हथियार मिला हुआ माना जा रहा था। उनके ताजा Stand से इस लॉबी को वैसा ही तगड़ा झटका लगा है, जैसा Congress को पहुंचा।
Congress खुश थी कि उसके हाथ BJP के ही MLA के नाम से जारी खत के तौर पर एक ऐसा Bomb लगा है, जो सत्ताधारी दल और सरकार को हिला डालेगी। इस पर PCC President गणेश गोदियाल ने Press Conference भी कर डाली थी। अरविंद की PC से अब ये हमला उस पर उल्टा पड़ गया। Congress को ये जवाब देना भारी पड़ सकता है कि आखिर उसने इस पत्र को कैसे असली मान लिया। इससे उसके आक्रामक तेवरों को झटका लगा है। सबसे अहम पहलू आज की अरविंद की PC का ये सामने आया है कि CM PSD को ले के BJP High Command बहुत सचेत और संवदेनशील है। वह अपने पारस पत्थर सरीखे मुख्यमंत्री को नाहक मसलों में उलझ के वक्त बर्बाद करते नहीं देखना चाहता है। सरकार और पार्टी में मौजूद खास लॉबी को सख्त ताकीद अरविंद की PC के जरिये परोक्ष तौर पर दे दी गई है।



