अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

धाकड़ से आगे अब धुरंधर हो चुके धामी:रक्षा मंत्री राजनाथ का ऐलान:पुष्कर सरकार के फैसले देश में मिसाल बने:Top Gear में विकास’:पुष्कर सरकार के 4 साल-बेमिसाल आयोजन में PSD की भरपूर तारीफ:CM PSD,`Reverse Migration से विकास को बढ़ावा’

Chetan Gurung

PM नरेंद्र मोदी-HM अमित शाह की तारीफ़ों के बाद अबकी बार MoD राजनाथ सिंह ने CM पुष्कर सिंह धामी की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए हल्द्वानी में कहा कि पुष्कर अब सिर्फ धाकड़ न रह के उससे आगे धुरंधर हो चुके हैं। उनकी सरकार के फैसले देश भर के लिए मिसाल साबित हो रहे। उत्तराखंड में विकास Top Gear में दौड़ रहा है।

पुष्कर सरकार के 4 साल पूरे होने पर MB Inter College में आयोजित 4 साल-बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री पुष्कर ने नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति एवं स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया। धामी सरकार की कार्यशैली की सराहना करते हुए राजनाथ ने कहा कि उत्तराखंड सरकार Zero Tolerance नीति अपना कर कार्य कर रही। धुरंधर हो चुके पुष्कर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है । यह यात्रा बलिदान, संघर्ष और विकास की कहानी रही है। राज्य में सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी, बिजली क्षमता विस्तार, पर्यटन, रोजगार और कौशल विकास क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। राज्य की GDP में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय में भी बड़ा इजाफा दर्ज किया गया है।

MoD ने धामी सरकार के UCC-नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत गांवों के विकास का जिक्र करते हुए इनको मील का पत्थर बताया।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हजारों अतिक्रमण हटाए। अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और पलायन रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रही हैं। “पहाड़ की जवानी और पानी” का उपयोग स्थानीय विकास के लिए होना चाहिए, जिससे युवाओं को रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

CM पुष्कर ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।  राज्य में गुजरे 4 सालों में निवेश, पर्यटन, बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से बड़े निवेश समझौते हुए हैं। स्टार्टअप और उद्योगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई से राज्य में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है। हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे, होटल और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों से रिवर्स पलायन को भी बढ़ावा मिला है।

रक्षा मंत्री ने विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जमरानी बांध परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास और वन्यजीव संरक्षण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य, राम सिंह कैडा,प्रदीप बत्रा,मदन कौशिक,गणेश जोशी, खजान दास, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, विधायक बंशीधर भगत, दिवान सिंह बिष्ट,सरिता आर्या, डा0 मोहन सिंह बिष्ट, शिव अरोडा, सुरेश गड़िया,DGP दीपम सेठ,Commissioner दीपक रावत,IG रिद्धिम,DM ललित मोहन रयाल,SSP डॉ मंजूनाथ TC मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button