Blog

युवा Doctors से केन्द्रीय मंत्री नड्डा-CM पुष्कर की अपील,`सेवा भाव-करुणा-संवेदनशीलता के साथ फर्ज निभाएँ:1001 को Degree:PhD भी दी गई:PSD बोले,`युवा शक्ति देश की पूंजी’: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह

Chetan Gurung

केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में  शिरकत करने के साथ ही 1001 Students को Degree प्रदान की। नड्डा ने इस मौके पर Students से कहा कि यह दीक्षांत शैक्षणिक पड़ाव न हो के जिंदगी के नए सफर की शुरुआत है। डिग्री के साथ मानव निर्माण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भी जुड़ा होता है। इसको नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल के अगले 25 वर्ष विकसित भारत के निर्माण के निर्णायक वर्ष होंगे। आज के युवा उस पल के साक्षी और कर्ताधर्ता भी बनेंगे। चिकित्सा शिक्षा का उपयोग मानवता, गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करने का संकल्प नए Doctors को लेना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान मानव सेवा, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। CM पुष्कर सभी डिग्री प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के तीसरे दशक” की अवधारणा के अनुरूप उत्तराखंड में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने रिवर्स  पलायन, राज्य के जल- जंगल बचाने के लिए लिए गए ठोस निर्णयों, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में हो रहे सकारात्मक बदलावों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने Students से कहा कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। उनके कार्यों में करुणा, मानवता और सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

दीक्षांत समारोह में मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान एवं बायो-साइंसेज संकायों के 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। 31 विद्यार्थियों को अकादमिक अवार्ड, 2 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड तथा 14 शोधार्थियों को PhD की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर `सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन’ (CDOE) का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। राज्य के Medical Education Minister Dr धन सिंह रावत,सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र डोभाल उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button