उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर की नौकरशाहों को सख्त हिदायतें::Monsoon से पहले बाढ़ से सुरक्षा पर कदम उठाएँ:जंगल की आग रोकने पर ठोस योजना बनाएँ:वन भूमि पर अतिक्रमण को सख्ती से हटाएँ

Chetan Gurung

सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत River Protection Work और डीसिल्टिंग पर आज CM पुष्कर सिंह धामी ने आला अफसरों को हिदायत दी कि Monsoon Season में बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सभी सुरक्षतामक कार्य समय पर करें।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने उनको बताया कि लघु सिचांई विभाग जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम निर्माण, रिचार्ज शॉफ्ट निर्माण एवं तालाब निर्माण कर रहा है। राज्य में 708 चेक डैम बनाए गए हैं। ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में 419 रिचार्ज शॉफ्ट स्थापित किए गए हैं।

ये बताया गया की इससे साल में लगभग 108.94 करोड़ लीटर ग्राउंड वाटर इससे रीचार्ज हो सकेगा। 9 वन प्रभागों में पेयजल विभाग व सारा के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार के लिए जल संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। कैम्पा योजना के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का उपचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। वन पंचायतों और वन क्षेत्र के आस-पास के लोगों से विभाग का नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाएँ। बैठक में प्रमुख सचिव R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, युगल किशोर पंत एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button