उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

CM पुष्कर का रूड़की में खिलाड़ियों को आधुनिक Sports Complex का तोहफा: Social Media Influencers के साथ गुफ्तगू:रामनगर में बच्चों संग Selfie

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में 3 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित आधुनिक Sports Complex खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को सौंपा। खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से संवाद भी किया। रूड़की में ही Social Media Influencers-Content Creators संग गुफ्तगू भी की। आज ही वह नैनीताल में रामनगर पहुंचे और वहाँ बच्चों से बात करने के साथ ही उनके संग Selfie ले के उनको खुश कर दिया।

रूड़की में HRDA की तरफ से निर्मित Sports Complex के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक खेल Infrastructure युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है। उत्तराखंड सरकार भी खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने, प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।

PSD ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से हरिद्वार एवं रुड़की सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। Complex में जिम, बैडमिंटन कोर्ट तथा अन्य आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, मेलाधिकारी सोनिका,DM मयूर दीक्षित,SSP नवनीत सिंह भुल्लर, Jt Magistrate दीपक रामचंद्र सेठ,SP (देहात) शेखर सुयाल, HRDA सचिव प्रत्यूष सिंह,नगर आयुक्त (रुड़की) गोपाल राम बिनवाल भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने रुड़की में ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद कर राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका, नवाचार, डिजिटल माध्यमों की सकारात्मक शक्ति पर विस्तृत चर्चा की। युवाओं के विचारों, सुझावों और अनुभवों को सुना और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उन्हें सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा की सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे सशक्त आधार मानते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, मंत्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर आज ही रामनगर के अहाना रिसॉर्ट हैलीपेड पहुँचे। Commissioner दीपक रावत, IG निवेदिता कुकरेती, DM ललित मोहन रयाल, SSP डॉ.मंजूनाथ TC,CDO अरविंद कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया। हैलीपैड पर भारी संख्या में क्षेत्र के बच्चे भी थे। उन्हें देखते ही स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पा के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं। उनसे संवाद भी किया।

CM पुष्कर ने बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में बातें की। जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button