तपोवन में मौके पर पहुँच किया बजरंग सेतु का निरीक्षण:सुरक्षा मानकों-पर्यटकों को सुविधा पर दिया ज़ोर

Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन आज टिहरी के ऋषिकेश से सटे तपोवन पहुंचे और बजरंग सेतु का मौके पर निरीक्षण करने के साथ ही तकनीकी विशेषताओं के बारे में Chief Engineer से जानकारी ली। उन्होंने इंजीनियरिंग संरचना और निर्माण संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की। परियोजना की प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मुख्य सचिव विकासखंड नरेंद्रनगर के अंतर्गत प्लास्डा स्थित हिलांस हिमालयन भोजनालय भी निरीक्षण करने जा पहुंचे। संचालक से रोजाना आने वाले ग्राहकों और बिक्री की रिपोर्ट ली। भोजनालय परिसर के आसपास अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने तथा मेन्यू को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए।
CS ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं आजीविका से जुड़े ऐसे प्रयासों को और अधिक सशक्त किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिल सके। सचिव (PWD) डॉ. पंकज कुमार पांडेय, DM नितिका खण्डेलवाल, SSP श्वेता चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष तपोवन विनीता बिष्ट भी साथ थे।



