उत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीय

CM House में विकसित हो रहा 3-B (Friendly-Butterfly-Bird Family) Garden:बरगद का पौधा लगा के मुख्यमंत्री पुष्कर ने Project को दी हरी झंडी:कीटनाशकों-हानिकारक रसायनों पर सख्त रोक

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने बरगद का पौधा रोप के आज मुख्यमंत्री आवास परिसर के भीतर राजकीय उद्यान, सर्किट हाउस में विकसित किए जा रहे 3-B (Friendly-Butterfly Friendly-Bird Friendly) Garden के निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी।  इस उद्यान का विकास मधुमक्खियों, तितलियों एवं पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

उद्यान के आसपास कीटनाशकों एवं अन्य हानिकारक रसायनों के उपयोग को प्रतिबंधित रखा जाएगा। प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखा जाएगा। इस विशेष उद्यान के निर्माण से मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

CM ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को इस प्रकार के उद्यान तैयार करने के निर्देश दिए थे। उपयुक्त प्रजातियों के पौधों के चयन एवं रोपण का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। उद्यान में जामुन, शहतूत, सहजन, कदम्ब, कपूर, गुड़हल, अमरूद, नीम, बाँस, बॉटल ब्रश, टिकामा, जीनिया, कॉसमॉस, पेंटास, मिल्कवीड, पैशन फ्लावर, हमेलिया, इक्जोरा, लैंटाना, तुलसी, लैवेंडर, सूरजमुखी, रोजमेरी एवं पुदीना सहित अनेक प्रजातियों के पौधों का मिश्रित रूप से रोपण किया जा रहा है।

परिसर में स्थित जीर्ण-शीर्ण एवं वृद्ध वृक्षों के साथ नए पौधों को रोपा जा रहा है।  उच्च हिमालयी एवं पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले बांज, बुरांश, तेजपत्ता तथा पया प्रजाति के पौधों का रोपण पहले ही शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने परिसर में संचालित पर्यावरणीय एवं जैव विविधता संवर्धन संबंधी कार्यों की सराहना की।

उन्होंने मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री आवास परिसर तथा निकटवर्ती क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, निदेशक (उद्यान) डॉ. RK सिंह, नरेन्द्र यादव मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button