Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बार फिर छोटे से फेरबदल को अंजाम देते हुए 4 IAS समेत 8 अफसरों के महकमे या तो हटाए या फिर उनको अतिरिक्त दिए। झरना कमठान को पेयजल में अपर सचिव बनाने के साथ ही स्वजल का निदेशक भी बना दिया। कयासों का दौर चल रहा है। क्या आगे भी फेरबदल का सिलसिला चलता रहेगा, इस पर चर्चाएँ चल रही। स्मृति परमार को देहरादून का ADM भी बना दिया गया है।


सचिव विनोद UDRP-AF के PD समेत अन्य जिम्मेदारियाँ भी अतिरिक्त के तौर पर सौंपी। उनके पास आपदा और पुनर्वास सरीखा और कई अन्य महकमे पहले से हैं। PD (UGVS-REAP) और अपर सचिव ग्राम्य विकास उनके पास पहले से हैं। आपदा और पुनर्वास और PD (UDRP-AF) हटा के अपर सचिव सौरभ गहरवार को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग सौंपे गए।
प्रकाशचन्द्र से MD (बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम) और अपर सचिव (समाज कल्याण) के साथ ही आयुक्त (दिव्यांग) हटा के उनको आपदा तथा पुनर्वास विभाग का काम दे दिया गया। ये महकमे अपर सचिव सुंदर लाल सेमवाल को दे दिए गए, जो सचिवालय प्रशासन भी संभाल रहे हैं। सचिवालय सेवा के विक्रम सिंह यादव को भी सचिवालय प्रशासन,समाज कल्याण भी भेज दिया। वह बाध्य प्रतीक्षा में थे।
CM पुष्कर ने हाल में जबर्दस्त फेरबदल को अंजाम दिया है। इसमें कई बड़े और छोटे तथा वरिष्ठ नौकरशाह प्रभावित हुए। DM की कुर्सियाँ भी हिलीं। अब होने वाले तबादलों को इस संदर्भ में अहम समझा जा रहा है, अधिकांश फिर विधानसभा चुनाव तक बने रह सकते हैं। बहुत ही कम ऐसे हो सकते हैं, जो अभी नई पोस्टिंग हासिल करने के बाद ऐन चुनाव से पहले फिर फेरबदल के दायरे में आ जाए।
मुख्यमंत्री PSD की प्रतिष्ठा नौकरशाहों को जल्द इधर-उधर करने के बजाए उनको पर्याप्त वक्त दे के नतीजे देने का मौका देते हैं। पूर्व में खास तौर पर DMs बहुत जल्दी-जल्दी बदले जाते थे। मौजूदा मुख्यमंत्री सिर्फ खास हालात या अनुरोध की सूरत में ही DMs या सचिवों के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं।



