उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षा

CM पुष्कर ने खोला अल्मोड़ा के विकास का Box:138 Cr खजाने से निकाले:Achievers Award भी बांटे

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के लिए विकास योजनाओं का Box खोलते हुए तकरीबन ₹138 करोड़ की बारिश करते हुए  तमाम लोकार्पण और शिलान्यास किए। इनमें सोबन सिंह जीना प्रशासनिक भवन भी शामिल रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नई योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक (रानीखेत) डॉ. प्रमोद नैनवाल, DM अंशुल सिंह, SSP चंद्रशेखर R घोड़के भी उपस्थित रहे। अल्मोड़ा में SDG अचीवर्स अवार्ड समारोह में CM PSD ने अलग-अलग क्षेत्रों में खास कार्य करने वाले 32 लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में Ecology और Economy में समन्वय के साथ कार्य कर रही है।  उत्तराखंड ‘ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट इंडेक्स (GEP)’ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button