
Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी-काठगोदाम में सर्किट हाउस रुकने के दौरान लोगों और जनप्रतिनिधियों से समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ताकीद किया कि वे इन पर फौरन कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें।



CM पुष्कर के सामने पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण सड़कों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं सिंचाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से आईं। मुख्यमंत्री ने पेयजल संस्थान को गर्मियों में आवश्यकतानुसार टैंकरों की व्यवस्था करने तथा खराब नलकूपों एवं हैंडपंपों, को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
PSD ने PWD को क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों को प्राथमिकता पर गड्ढामुक्त करने और विद्युत विभाग को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, DM ललित मोहन रयाल,SSP मंजूनाथ tC और अन्य अफसर इस दौरान मौजूद थे।



