उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर ने फिर दोहराया,`तय स्थानों पर ही आयोजित होंगे धार्मिक आयोजन’:हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट के नए धर्मशाला का लोकार्पण

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आनंद धर्मशाला ट्रस्ट के नए धर्मशाला का लोकार्पण करते हुए कहा कि कलौता क्षत्रीय समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने ऐलान दोहराया कि कोई भी धार्मिक आयोजन लोगों की सुविधा के मद्देनजर तय स्थानों पर ही किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय आर्म्ड पुलिस बल तथा अन्य सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला का निर्माण पुण्य और सराहनीय कार्य है। यह चारधाम यात्रा और आगामी कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एतिहासिक कदम उठाया गया है।

CM PSD ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए निर्धारित स्थलों पर ही धार्मिक आयोजन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ,

इस अवसर पर हरी चेतनानन्द महाराज महामंडलेश्वर, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,विनय रोहिला,BJP जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, DM मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर, देहरादून के SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल, SDM जितेन्द्र कुमार व योगेश मेहरा इस मौके पर मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button