
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नीति Extreme Ultra Run-2026 के Count down Run को Flag Off करने के साथ ही खुद भी उसमें थोड़ी दूर तक दौड़ के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित की। शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया।




मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास को जागृत करने का अभियान है। उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा कूट-कूट कर भरा है। उनके कदम आने वाले समय में नीति घाटी की ऊंचाइयों पर इतिहास रचेंगे।
CM PSD ने कहा कि यह दौड़ शारीरिक क्षमता के इम्तिहान संग इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का जरिया भी है। नीति घाटी के दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में दौड़ने के लिए बुलंद हौंसला, हिमालय जैसा अडिग विश्वास और चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों को देवभूमि उत्तराखंड के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का Brand Ambassador करार दिया। आज उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक नहीं है। वह हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का Vision है कि सीमांत गाँव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं। इस आयोजन के माध्यम से उनकी सोच को साकार किया जा रहा है। यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति प्रदान करेगा। 31 मई को नीति घाटी की पावन एवं दुर्गम धरती पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उत्तराखंड के खेल एवं Adventure Tourism के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि देश के 27 राज्यों और 2 अन्य देशों से 900 से अधिक प्रतिभागियों का इस महाआयोजन के लिए पंजीकरण कराया जाना युवाओं में इस आयोजन के प्रति बहुत अधिक आकर्षण को साबित करता है। इस अवसर पर सचिव (पर्यटन) धीराज गर्ब्याल, ACEO ( पर्यटन विकास परिषद) नरेन्द्र भंडारी भी मौजूद थे।



