गैरसैण-कांडा में Multilevel Modern Parking को हरी झंडी:EFC हो गई:सचिव डॉ RRK ने दी हिदायत,`Quality-Speed से अंजाम दिया जाए निर्माण को’:Tourism-Local Economy को मिलेगा Boom

Chetan Gurung
पहाड़ों में Traffic और Parking समस्या दूर करने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी के सख्त हिदायतों पर शासन में अमल शुरू हो गया। आज सचिव Dr R राजेश कुमार ने आवास विभाग की EFC बैठक में इस बाबत प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों को रफ्तार देने के लिए तत्काल कार्यवाही करने और निर्माण कार्यों में Quality-Speed का खास तौर पर ध्यान देने की हिदायत दी।

बैठक में आवास, वित्त, नियोजन विभागों के साथ ही संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों ने शिरकत की। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पर्वतीय नगरों में बढ़ते वाहनों के दबाव से मुक्ति मिलेगी। Local कारोबार और Tourism को भी मजबूती मिलेगी। गैरसैंण में 91 वाहनों की क्षमता वाली Modern Parking Multilevel Parking बनना है। इसके प्रस्ताव के अनुसार भू-तल पर 36 कार पार्किंग, 7 दुकानें और 2 कार लिफ्ट का प्रावधान किया गया है। टेरेस पर 55 कार पार्किंग और 1 अतिरिक्त कार लिफ्ट प्रस्तावित है।
प्रस्ताव में BRC/CRC फैकल्टी हॉल और तीन क्लास रूम का भी प्रावधान रखा है। सचिव (आवास एवं राज्य संपत्ति) डॉ. R राजेश ने निर्देश दिए कि आवास विभाग की जिम्मेदारी केवल पार्किंग निर्माण तक सीमित है। अन्य अतिरिक्त निर्माण प्रस्तावों को हटाकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।
बागेश्वर के काण्डा में भी 53 वाहनों की बहुमंज़िली पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। इस परियोजना में भूतल पर 7 दुकानें और 26 कार पार्किंग तथा प्रथम तल पर 27 कार पार्किंग प्रस्तावित की गई हैं। पार्किंग का संचालन जिला विकास प्राधिकरण करेगा। दुकानों का आवंटन जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
सचिव डॉ RRK ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर की सोच और नजरिए के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं से स्थानीय बाजारों को व्यवस्थित करने, यातायात दबाव कम करने और पर्यटन गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।



