अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

केंद्रीय मंत्री गडकरी को Doctor of Science की उपाधि से नवाजेगा Graphic Era:3 June को विवि के Convocation ceremony में Students को Degree बांटने आएंगे NG:CM पुष्कर-मंत्री धन सिंह भी मौजूद रहेंगे

3142 को Degree-46 Students को Gold Medals दिए जाएंगे

Chetan Gurung

Graphic Era Deemed University का इस बार का दीक्षांत समारोह (12वां-3 जून) भव्य होगा और मुख्य अतिथि के तौर पर आने वाले केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को Doctor of Science से अलंकृत भी किया जाएगा। 3142 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से अलंकृत किया जाएगा।

Union Minister Nitin Gadkari

——————

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को Gold और 44 को Silver Medals दिए जाएंगे। 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देश में हाईवे निर्माण, वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेस-वे निर्माण, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधनों और यातायात में डिजीटल इनोवेशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से अलंकृत करेगा।

विवि के सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में समारोह सुबह 10 बजे शैक्षिणिक शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। कुलसचिव नरेश शर्मा ने बताया कि ग्राफिक एरा के 12वें दीक्षांत समारोह में 37 शोधार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स में पीएचडी की उपाधि से विभूषित किया जाएगा। 798 छात्र- छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और 2307 को ग्रेजुएट की उपाधि दी जाएगी।

दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डॉ VK सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह भी समारोह में शामिल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button