अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

4 धाम यात्रा शुरू:PM मोदी के नाम पर CM पुष्कर की पूजा-अर्चना से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट:सुरक्षित है यात्रा:पुख्ता हैं सुरक्षा बंदोबस्त-PSD

Green-Clean यात्रा के लिए भूमिका निभाएँ श्रद्धालु:कपाट खुलने के दौरान हेलीकाप्टर से फूलों की बारिश

Chetan Gurung

4 धाम यात्रा आज CM पुष्कर सिंह धामी के हाथों गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में पूजा अर्चना और कपाट खोले जाने के साथ शुरू हो गई। पहली पूजा मुख्यमंत्री ने PM नरेंद्र मोदी के नाम की। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा का यकीन दिलाने के साथ ही Green-Clean यात्रा में भूमिका निभाने के लिए अपील भी की।

बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ दोनों धामों के द्वार खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर ने चार धाम यात्रा के सफल आयोजन तथा देश-प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना भी की। पुष्कर यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन पर पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। इस अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार सुबह मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। मां यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से चलकर यमुनोत्री धाम पहुंची।

धार्मिक विधि- विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनात्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के अवसर पर देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। गंगा और यमुना में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। PSD ने गंगा एवं यमुना के मंदिरों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की। दोनों धामों पर पहुंची लोक देवताओं की डोलियों से भी आशीष प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु देवभूमि से यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जाएं। गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान,जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल मौजूद थे। यमुनोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी SL सेमवाल मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button