
Chetan Gurung
देहरादून में कार लूटे जाने के 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि पुलिस ने इसको अंजाम देने के आरोपी दोनों कथित बदमाशों समेत 4 को हथकड़ियों में जकड़ने के बाद सींखचों के पीछे पहुंचा डाला। SSP अजय सिंह खुद इस कांड की जांच को Lead और Monitor कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास लूटी गई Swift डिजायर कार के साथ ही 1 तमंचा,2 खुखरी,3 मोबाइल फोन और .315 बोर के 5 तथा .32 बोर के 3 कारतूस बरामद हुए। कार लूटने का मकसद इसमें सवार हो के बड़ी वारदात को अंजाम देना था
SSP-Dehradun-Ajai Singh
————-
एक दिन पहले थाना रायपुर क्षेत्र में कार लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया था। SSP अजय सिंह ने इस वारदात पर बेहद सख्ती दिखाते हुए कई दस्तों का गठन कर खुद ही अभियान की निगरानी शुरू कर दी थी।पुलिस के मुताबिक इमरान अहमद (पुत्र बाबू निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद-UP) ने थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शिव कुमार गुप्ता की टैक्सी कार स्विप्ट डिजायर न0 HR67E-1501 चलाता है। 22 मार्च 2025 को वह गाड़ी को UBER के जरिये मिली Booking में 2 सवारियों को पानीपत (हरियाणा) से रायपुर (देहरादून) लेकर आया था।
रायपुर पहुंचने पर दोनों सवारियों ने देसी पिस्तौल तान के उससे कार लूट फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में तत्काल लूट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों व अन्य स्थानों पर लगभग 40 CCTV कैमरों को चेक किया। पूर्व में लूट की वारदातों में संलिप्त अभियुक्तों का सत्यापन भी किया गया। उनकी मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट ली गई।
पुलिस को आज 24 मार्च को मुखबिर से लीड मिलने पर घोड़ा factory-बालावाला के पास से 4 अभियुक्त दीपक मलिक, रौनक गहलावत, विनय कुमार, धर्मवीर को लूटी गयी कार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक मलिक व रौनक ने पुलिस को बताया कि देहरादून में पूर्व से रह रहे मुलजिम धर्मवीर व विनय ने उनको देहरादून में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। साथ में पिस्तौल का बंदोबस्त करने और लाने के लिए भी कहा था।
उनकी देहरादून में बुकिंग पर लाई गई गाड़ी लूट कर उससे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने तथा वापस भागने की योजना थी अभियुक्त धर्मवीर तथा विनय के मुताबिक देहरादून में ब्याज का काम बहुत अच्छा है। ब्याज पर 10-15 फीसदी मुनाफा आसानी से मिल जाता है। उनके जानने वाले देवेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ सोनू भारद्वाज व हरीश शर्मा उर्फ मोनू भारद्वाज भी ये काम करते हैं। उन्होंने इसी से खूब पैसा कमा के Property इकट्ठी कर ली है।
दोनों पूर्व में रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में जेल गए थे। एक जमानत पर बाहर आया है। अभियुक्तों की योजना लूट में मिली धनराशि से देहरादून में दोनों व्यक्तियों के साथ मिलकर ब्याज का धंधा चलाने की थी। अभियुक्तों ने अपने दो अन्य साथियों को भी हरियाणा से देहरादून बुलाया था। उनके साथ मिल के वे देहरादून में लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
–गिरफ्तार मुलजिम–
1- दीपक मलिक उर्फ दीपू (पुत्र सत्यवान, ग्राम बीदल, थाना गौहाना, तहसील सोनीपत- सोनीपत, हरियाणा, उम्र-24 वर्ष)
2- रौनक गहलावत पुत्र विजय कुमार निजामपुर माजरा थाना सदर, सोनीपत हरियाणा, उम्र- 21 वर्ष)
3- विनय कुमार पुत्र रमेश कुमार,गरनावटी गांव, थाना कलानौर, रोहतक हरियाणा उम्र- 34 वर्ष)
4- धर्मवीर पुत्र रामफल (ग्राम गामड़ी थाना गोहाना, सोनीपत हरियाणा उम्र-32 वर्ष)