उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

BJP::Mayor छोड़ अध्यक्ष की सीटों पर Candidates का ऐलान:शिवालिक नगर में फिर राजीव शर्मा पर भरोसा

Chetan Gurung

BJP ने Mayor को छोड़ अन्य सीटों के अध्यक्ष (नगर पालिका-नगर पंचायत) पद पर अपने Candidates रात को घोषित कर दिए। हरिद्वार की General सीट वाले शिवालिक नगर में राजीव शर्मा को फिर टिकट दिया गया है। BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव संचालन समिति की बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कुमार कोठारी ने नामों का ऐलान किया।

नगर पालिका की 38,नगर पंचायतों की 39 सीटों के अध्यक्ष पदों पर नामों का ऐलान होने से अब ये संभावना बढ़ गई है कि शायद कल तक Mayor के टिकट भी फाइनल हो जाएँ। नगर पालिकाओं में मसूरी की OBC सीट पर मीरा सकलानी को और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी समझे जाने वाले राजीव शर्मा को हरिद्वार की शिवालिक नगर सीट पर टिकट दिया गया है।

एक और प्रमुख पर्यटक स्थल नैनीताल की महिला आरक्षित सीट पर जीवन्ती देवी और मुख्यमंत्री की गृह सीट खटीमा (अनारक्षित) में रमेश जोशी को टेकट दिया गया। महिला सीट पौड़ी में सुषमा रावत को और रामनगर में मदन जोशी को Candidate बनाया गया। डोईवाला में नरेंद्र सिंह नेगी को उतारा गया।

कई दिनों तक शीर्ष स्तर और CM पुष्कर संग मंथन के बाद BJP ने नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रमुख पद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान काफी सोच समझ कर किया। अब सभी की नजरें Mayor टिकटों की घोषणा पर टिकी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button