
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार की सर्द शाम को गढ़वाल के IG समेत 5 Senior IPS अफसरों को ज़ोर से हिला-डुला के रात तक गरम कर डाला। ADG V मुरुगेशन को Law and Order और अजय प्रकाश अंशुमन को Radio महकमा भी सौंप के दोनों पर यकीन को और पुख्ता किया। गढ़वाल Range के IG के तौर पर काफी समय गुजार चुके करण सिंह नगन्याल को Intelligence में भेज दिया गया। उनकी जगह IG राजीव स्वरूप को लाया गया।
CM पुष्कर सिंह धामी-पुलिस को दुरुस्त करने में जुटे
ADG अजय प्रकाश अंशुमन:CM का जीता यकीन
—————
मुख्यमंत्री ने एक और ADG और खेल-युवा कल्याण महकमे के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से CCTNS और Radio हटा के उनको National Games के लिए पूरी तरह खुल के काम करने के लिए छोड़ दिया। 28 जनवरी-2025 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेल सरकार के लिए बहुत बड़ी प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। CM PSD खुद अब इसको करीब से देख रहे हैं।
IG राजीव स्वरूप
————
DGP के तौर पर दीपम सेठ की ताजपोशी करने के बाद से IPS अफसरों में मुख्यमंत्री अपने हिसाब से बदलाव लगातार कर रहे हैं। सिन्हा के पास अब Director (FSL) ही Additional ज़िम्मेदारी खेल-युवा कल्याण के साथ रह गई है। मुरुगेशन को PHQ ला के मुख्यमंत्री ने ADG अंशुमन की भी बोरियत दूर कर दी। अंशुमन पिछले कुछ समय से Police Headquarter में अकेले ADG रह गए थे।
बाकी ADG PVK प्रसाद-अभिनव कुमार-अमित सिन्हा और मुरुगेशन PHQ से इतर जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। पुलिस मुख्यालय में सबसे अहम प्रशासन महकमा अंशुमन के पास ही है। इसके साथ ही वह Intelligence Chief हैं। मुरुगेशन के पास Director (Vigilance) और CID भी है। करण को Intelligence मुख्यालय में भेज दिया गया है। वह Security को देखेंगे। इस कुर्सी पर राजीव स्वरूप थे।
ये भी खुसर-पुसर चल रही कि क्या जिलों के कप्तानों में भी कुछ बदलाव संभव है!अधिकांश को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। पूर्व के मुख्यमंत्रियों के हिसाब से बेशक उनको खासा वक्त हो चुका है। PSD के बारे में माना जाता है कि वह DMs-SSPs और Commissioners को अपनी काबिलियत दिखाने का भरपूर मौका देते हैं। फिर भी नाकाम रहने वालों को फिर वह जल्दी मौका बामुश्किल ही देते हैं।