उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

`उत्तराखंड को The Best बनाने में प्रबुद्धों को अहम भूमिका निभाने आगे आना होगा’:CM पुष्कर ने काशीपुर में कहा,`हमारी सरकार नौकरियाँ दे रही-भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जा रहा-निवेश के लिए राज्य Number-1 बना’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर (उधम सिंह नगर) में प्रबुद्ध समाज से सीधा संवाद कर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए कहा। उन्होंने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी पेश किया।

मुख्यमंत्री ने Doctors-Engineers-Educationist-Industrialists-Traders-Social Workers-Public Representatives को “विकसित भारत@2047” के संकल्प को साकार करने वाले अग्रदूत करार दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके साथ का संवाद “उत्तराखंड के विकास” के सामूहिक संकल्प को और अधिक सशक्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में “Reform-Perform-Transform” की नीति को अंजाम देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहलों के माध्यम से देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Start Up Eco-System खड़ा करने वाला देश बन चुका है। विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि जो देश पहले भारत को केवल एक बड़े उपभोक्ता बाजार के रूप में देखा करते थे, आज वही देश भारत के उद्योग, प्रौद्योगिकी और नवाचार की क्षमता को चुनौती के रूप में देखने लगे हैं। भारत अब केवल उत्पादों को आयात करने वाला देश नहीं रहा,वह अब निर्यात, विनिर्माण और तकनीकी फील्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में विश्व का अग्रणी राष्ट्र है।

PSD ने कहा कि भारत वास्तव में दुनिया का सबसे तेज़ Growth Engine है। RBI-IMF ने भी इस तिमाही में देश की GDP  वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत ही लगाया था, लेकिन NSO के जारी आँकड़ों से ये सिद्ध हुआ है कि भारत की GDP  7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। उन्होंने GST की दरों में कमी के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

CM ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है| साल- 2023 में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौते किए। इनमें से लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड निवेशकों की पहली पसंद हो चुका है।

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप को इनक्यूबेशन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 60 करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय यू-हब की स्थापना कर रहे हैं| काशीपुर में अरोमा पार्क, सितारगंज में प्लास्टिक पार्क, काशीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर, पंतनगर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की है। MSME उद्यमियों को प्लग एंड प्ले मॉडल पर उद्यम स्थापना के लिए SIIDCUL रुद्रपुर, सेलाकुई और हरिद्वार में कम लागत वाली फ्लैटेड फैक्ट्रियाँ भी तैयार कर रहा है। किच्छा फार्म में 1 हजार एकड़ से अधिक भूमि पर एक स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।

PSD ने कहा कि उनकी सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। पूर्व की सरकारों ने अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते उनको ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हमने देश में सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” को लागू किया। देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून भी लागू किया है। पिछले साढ़े 3 वर्षो में लगभग 24 हजार से अधिक युवाओं ने सरकारी नौकरियां पाने में सफलता प्राप्त की है। राज्य की डेमोग्राफी को संरक्षित रखने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है।

CM PSD ने कहा कि Corruption के विरुद्ध ‘Zero Tolerance’की नीति के अंतर्गत प्रदेश के इतिहास में पहली बार IAS-PCS अफसरों को 3 सालों में जेल भेजे। 200 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने सभी से PM के आह्वान के मुताबिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोड़ा, महापौर दीपक बाली भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button