Unesco TWAS के फेलो बने डॉ नरपिंदर:AI मानकीकरण पर Workshop

Unesco की The World Academy of Sciences के फ़ेलो के लिए Graphic Era Deemed University के VC डा. नरपिंदर सिंह को चुना गया। यह सम्मान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विकासशील देशों में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रदान किया गया है।
TWAS अंतरराष्ट्रीय विज्ञान अकादमी है। इसका उद्देश्य विकासशील देशों में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करना, सहयोग बढ़ाना और वैज्ञानिक क्षमता का निर्माण करना है। टीडब्ल्यूएएस उन वैज्ञानिकों को सम्मानित करती है जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने शोध और नवाचार से विज्ञान को समाज की प्रगति के उपकरण के रूप में स्थापित किया।
डा. नरपिंदर सिंह का पिछले तीन दशकों में फूड केमिस्ट्री, सीरियल साइंस और बायोपॉलीमर अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके शोध कार्यों ने स्टार्च, डाइटरी फाइबर और फंक्शनल फूड कंपोनेंट्स की संरचना और उनके औद्योगिक उपयोग की समझ को नई दिशा दी। हाल ही में उन्होंने एग्रीकल्चर, फिशरीज़ एंड फॉरेस्ट्री तथा फूड साइंस श्रेणियों में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डा. सिंह विश्व स्तर पर इन क्षेत्रों में शीर्ष 50 वैज्ञानिकों में शामिल रहे।
डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि टीडब्ल्यूएएस फेलो के रूप में चयन उनके लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने विद्यार्थियों, शोध सहयोगियों और सहकर्मियों के समर्पण, सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।
—
AI के मानकीकरण व नैतिकता पर Workshop
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मानकीकरण के प्रयास पर कार्यशाला में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि AI इंसानों की जगह नहीं लेगा बल्कि विकास की नई राहें खोलेगा। BIS-देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि AI की भूमिका मनुष्य की सहायता करने की है। एआई का मूल सिद्धांत सीखना, सोचना और निर्णय लेकर परिणाम देना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नए विचारों को अपनाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर डीडीजी स्टैंडर्डाइजेशन बीआईएस डा. रीना गर्ग ने कहा बीआईएस छात्र-छात्राओं को मानकों और यूनिवर्सिटी से संबंधित पहलुओं को समझने में मदद करता है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मानकीकरण- संगति, सटीकता और स्पष्ट संचार सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का आयोजन BIS-CSE Student Chapter और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में IOS Centre Head डा. सचिन घई, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. देवेश प्रताप सिंह शामिल रहे।