गुंजी-आदि कैलाश पर्वत Marathon में दमखम दिखाएंगे देश के Top Athletes:50 लाख की Prize Money:Promo Run को CM पुष्कर ने Flag Off किया:बोले,`देवभूमि को नशे से दूर-स्वस्थ युवाओं की धरती बनाएँगे’ गढ़वाल के माणा-नीति में भी अगले साल 50 लाख Prize Money Marathon
`नमो युवा दौड़’ को हरी झंडी दिखाई फिर खुद भी दौड़ पड़े

Chetan Gurung
चीन-नेपाल सरहद से सटे और कुदरत के अद्भुत सौन्दर्य से विभूषित कुमायूं के पिथौरागढ़ के बेहद दुर्गम गाँव गुंजी से आदि कैलाश पर्वत तक के 50 लाख रूपये Prize Money वाली Adi Kailash Parikrama Marathon दौड़ (2 November) में देश के दमदार साहसी-हिम्मती Athletes अपने दमखम-कौशल का नजारा पेश करेंगे। इससे जुड़ी 10 KM की Promo Run को CM पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अपने आवास के बाहर हरी झंडी दिखाई। इस दौड़ के Top-3 विजेताओं को आदि कैलाश Marathon में शिरकत करने का मौका मिलेगा। अगले साल June में 50 लाख रुपये Prize Money वाली Marathon गढ़वाल के ब्यास-नीति घाटी में भी होगी। CM पुष्कर ने कहा कि दोनों देश की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि वाली Marathon का आयोजन हर साल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सुबह ही घंटाघर से नमो युवा Run को हरी झंडी दिखा के युवाओं-बच्चों और अन्य के साथ खुद भी दौड़ लगा के सभी को उत्साहित किया।
आदि कैलाश Ultra Marathon का आयोजन 10,300 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इसका मकसद CM PSD की Adventurous-Winter Tourism को बढ़ावा देने-युवाओं को नशे से दूर रहते हुए स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करने से जुड़े संकल्प को अंजाम देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के Silver Jubilee के मौके पर 2 नवंबर-2025 को ब्यास घाटी में आदि कैलाश मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
इससे Frontier इलाकों की सामाजिक-आर्थिक विकास, पलायन की समस्या के निराकरण, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और Tourism Infrastructure को सशक्त बनाने के मकसद को कामयाबी मिल सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए बनाई गई Vibrant Village योजना को भी इससे बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती लोगों को सम्मान, स्थानीय पहचान भी मिल सकेगी। Home Stay एवं पर्यटन क्षेत्र में स्थाई रोजगार के अवसर सृजित करने में भी मदद मिलेगी। आदि कैलाश परिक्रमा Promo Run में बच्चों, युवाओं एवं अन्य सभी आयु वर्ग के लोगों ने शिरकत की। दौड़ उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् कार्यालय पर खत्म हुई। सचिव (पर्यटन) धीराज गर्ब्याल ने कहा कि 10 किलोमीटर दूरी की इस दौड़ प्रतियोगिता के शीर्ष 3 विजेताओं को 2 नवंबर 2025 को गुंजी में आयोजित होने वाली “आदि कैलाश मैराथन” में शिरकत करने का अवसर मिलेगा।
Marathon के लिए 5 श्रेणियाँ 60 किमी (अल्ट्रा रन), 42 किमी (फुल मैराथन), 21 किमी (हाफ मैराथन), 10 किमी एवं 5 किमी तय की गई है। इसमें देश भर के पेशेवर-शौकिया एथलीट दम-कौशल दिखाएंगे। सचिव धीराज ने कहा कि गढ़वाल के माणा-नीति में भी जून-2026 को 50 लाख रुपये Prize Money की ही Marathon होगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर दोनों का आयोजन हर साल किया जाएगा। सुबह Promo Run की शुरुआत के दौरान मंत्री गणेश जोशी, IG (ITBP) संजय गुंज्याल, अपर सचिव (पर्यटन) अभिषेक रूहेला, पूजा गर्ब्याल मौजूद थे।
—
Promo Run को Flag Off करने के बाद CM पुष्कर ने घंटाघर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत ‘नमो युवा रन’ को भी हरी झंडी दिखाई और खुद भी राजपुर रोड पर काफी दूर तक दौड़ के प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Fit India Movement को नई दिशा दे रही। उनके साथ मंत्री गणेश जोशी, MP एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा MP नरेश बंसल, MLA खजान दास, BJP के प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत,मंत्री गौरव पांडे,Neha Joshi,दायित्वधारी श्याम अग्रवाल,Anil Goyal और अन्य भी दौड़े।