मैं-महेंद्र भट्ट BJP में सामान्य Worker को भी भरपूर सम्मान की बड़ी मिसाल-CM पुष्कर:Congress पर हमला,`शिकस्त के डर से चुनाव न कराने का आरोप लगा के चुनाव से भाग रही’
प्रदेश अध्यक्ष दुबारा बनते ही महेंद्र भट्ट ने रखा लक्ष्य:बोले,`पंचायत चुनाव-2027 के Assembly Elections में BJP को दिलाना है प्रचंड विजय’

Chetan Gurung
प्रदेश BJP अध्यक्ष की कुर्सी पर महेंद्र भट्ट के निर्वाचित घोषित होने के तुरंत बाद प्रदेश परिषद की बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि BJP में सामान्य कार्यकर्ता को भी पूरा मौका और सम्मान देने की अहमतरीन मिसाल वह खुद और महेंद्र भट्ट सामने हैं। भट्ट ने कहा कि पंचायत चुनाव और साल-2027 के Assembly Elections में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाना सभी का फर्ज होना चाहिए।
GMS Road स्थित होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयासों से प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार लाकर नई परिपाटी लागू की। इस नई परिपाटी को संगठन में लागू करते हुए अपने प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट को दोहराया है। महेंद्र भट्ट ने कहा, `सरकार के कामों के चलते पंचायत चुनाव जीतना बड़ा लक्ष्य नहीं है। सबको एकजुट होकर साल-2027 की विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगानी है। वह भी 60 पार के लक्ष्य के साथ’।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा `भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता कहां से कहां पहुंच जाता है इसका उदाहरण मुझे और महेंद्र भट्ट को देखकर महसूस किया जा सकता है’। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कल आरोप लगाते थे, हार के डर से सरकार चुनाव नहीं करा रही है,वह (Congress) अब चुनाव मौसम खराब होने के बहाने रोकने के लिए अदालत चली गई है। कांग्रेस जानती है कि निकायों और हरिद्वार पंचायत चुनाव की तरह वह इसमें भी करारी हार का मुंह देखने वाली है।
PSD ने केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करते हुए कहा धारा-370, राम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, वक्फ संशोधन बिल सरीखे साहसिक फैसलों ने देश का माहौल बदल दिया है। सरकार 200 से अधिक छोटे-बड़े भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेज चुके हैं। पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा और फिर साल-2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड विजय हासिल करेंगे।
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सांसद अजय भट्ट, नरेश बंसल, महारानी माला राज्यालक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक,मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य ने भी विचार पेश किए।
विधायक सहदेव पुंडीर, अरविंद पांडे, भोपाल राम, अनिल नौटियाल बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी उपस्थित रहे।