
Chetan Gurung
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक सहारा लेते हुए सरकार कामकाज में Artificial Intelligence का इस्तेमाल भरपूर करने की आज मातहत अफसरों को हिदायत दी। सूचना प्रौद्योगिकी महकमे की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि वर्तमान समय में AI की उपयोगिता और उसके बढ़ते असर को देखते हुए राज्य में भी AI के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में विभिन्न AI टूल्स के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। विभागों की कार्यप्रणाली के अनुरूप इनके व्यावहारिक उपयोग की संभावनाएं तलाशी जाएं। AI के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तत्काल एक टास्क फोर्स का गठन किया जाए। AB ने कहा कि राज्य में Data Lake तैयार किए जाने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाए। उपलब्ध आंकड़ों का बेहतर उपयोग करते हुए निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाए। विभागीय निरीक्षणों के बाद सचिवों की रिपोर्ट और भ्रमणों के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों और सुझावों को सम्बन्धित विभागों के साथ साझा किया जाए।
उन्होंने इन निरीक्षणों से प्राप्त फीडबैक को इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (e-PMS) से भी जोड़े जाने की बात कही, ताकि कार्यों की प्रगति एवं अनुपालन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके। प्रमुख सचिव डॉ.R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।



