अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

CM PSD Met MP AB:एक-दूसरे को दी ईगास की बधाई:Assembly Election के मद्देनजर मुलाक़ात अहम:MP भट्ट-मंत्री SM-DSR भी रहे मौजूद

Chetan Gurung

ईगास पर्व की बधाई देने के लिए आज CM पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के MP अनिल बलूनी से उनके आवास पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष और MP महेंद्र सिंह भट्ट भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर और बलूनी की मुलाक़ात आने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी अहमियत रखती है। पुष्कर की आदत सभी दिग्गजों का भरोसा जीतने और अहम मौकों पर उनको भी साथ ले के चलने वाली है। पौड़ी के MP होने और BJP के Media प्रमुख होने के नाते AB की भूमिका भी चुनाव में बहुत खास रहने वाली है।  मुख्यमंत्री ने पौड़ी सांसद के परिवार के लोगों को भी ईगास की बधाई दी।

पुष्कर ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ धन सिंह रावत भी उनके साथ थे।

—

PSD ने प्रदेशवासियों को भी इगास पर्व की बधाई देते हुए युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण पर कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इगास पर्व लोक आस्था, पारिवारिक परम्पराओं और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। PM नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश भर में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई ऊर्जा मिल रही है। उत्तराखण्ड में भी इगास पर्व के प्रति उत्साह बढ़ा है।

राज्य सरकार ने ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। लोग अब अपने पैतृक गांवों में पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मना सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button