उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

गुरुद्वारा में झाड़ू लगा CM पुष्कर ने की सफाई:मत्था टेका:आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों-बच्चों के साथ बात कर योजनाओं का लिया Feedback:Asiad पदक विजेता कपिल पोखरिया का घर जा के किया सम्मान

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज का दिन उधम सिंह नगर,चंपावत और देहरादून में निकाला और गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में पूरे श्रद्धा भाव से झाड़ू लगा के परिसर साफ किया। पूरे श्रद्धा भाव से मत्था टेक कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुद्वारा परिसर में श्रमदान किया। गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से उनको सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। PSD ने आंगनबाड़ी महिलाओं और केंद्र में बच्चों से मुलाक़ात कर उनके साथ वक्त गुजारा।

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से प्रदेश भर में प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत PSD ने गुरुद्वारा में सेवा और श्रमदान में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा की उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ ही बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

—

खटीमा के आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं तथा आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी सेवाओं का Feedback लेने की कोशिश की।

केंद्र पहुंचकर नन्हे-मुन्ने बच्चों को दुलार किया और उनसे बातचीत करने के साथ ही उनको अपने हाथों से भोजन परोसा। उनके साथ बैठकर आत्मीयता से समय बिताया। गोदभराई रस्म में गर्भवती महिलाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने 10 गर्भवतियों को पौष्टिक आहार सामग्री की किट वितरित भी की। 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की। महिलाओं में मुख्यमंत्री संग फोटो खिंचवाने और उनकी संग Selfie लेने की जबर्दस्त आपसी होड़ भी दिखी। PSD ने किसी को निराश न करते हुए सभी को फोटो खींचने का मौका दिया।

पुष्कर ने 5 नन्हें बच्चों का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया। 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं 2 आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। कर्मयोगी एवं साधक के रूप में उनका कार्य, समर्पण और सेवा भाव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम सेवा, स्नेह और संवाद को प्रत्येक व्यक्ति और हर घर तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रदेशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ने आज ही नगला तराई, खटीमा में Aichi-Nagoya में Bronze Medal विजेता Boxer कपिल पोखरिया से भेंट कर उनका सम्मान किया।

CM पुष्कर ने Boxer कपिल पोखरिया को उनके घर जा के सम्मानित किया

————-

मुख्यमंत्री ने कपिल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के युवाओं की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button