
खटीमा:उधम सिंह नगर के खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के साथ जबर्दस्त Road Show किया। दीप जला के 3 Days रंगोत्सव का उद्घाटन किया। Road Show के दौरान लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर ने फूल बरसाए तो सड़कों पर मौजूद खास तौर पर महिलाओं ने भी उनके ऊपर एक किस्म से फूलों की बौछार कर दी। उद्घाटन के मौके पर PSD भी ST कलाकारों के साथ रंगे नजर आए। वह माहौल की Vibes में खुद को रोक नहीं पाए। वह उठे और कलाकारों से ढोल ले के गले में टांगा और उसको बजाने लगे। हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों के साथ नृत्य भी किया। उनके इस अंदाज पर लोग झूम उठे।







Road Show में PSD और बाकी दोनों केन्द्रीय मंत्री भी लोगों का हाथ हिला के अभिवादन स्वीकार करते रहे। CM पुष्कर के हाथ में गदा थी। जनजातीय कलाकार सड़कों पर शो के दौरान पारंपरिक नृत्य करते जा रहे थे। लोगों के उत्साह को देख के दोनों केन्द्रीय मंत्री भी हैरान और उत्साहित दिखाई दिए। लोगों में उन पर फूल बरसाने और मौका मिलने पर मोबाइल फोन से तस्वीर खींचने की होड़ नजर आ रही थी। राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव में 15 से अधिक राज्यों के जनजातीय कलाकार, कारीगर और उत्पादक भाग ले रहे हैं।


इसके जरिये देश के विभिन्न अंचलों की जनजातीय लोक संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प, कला और खान-पान का उत्कृष्ट प्रदर्शन एक ही मंच पर किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद जनजातीय समाज के सम्मान, उत्थान और सशक्तिकरण को अभूतपूर्व गति मिली है।






उन्होंने कहा की Double Engine सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता के जरिए जनजातीय वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। प्रदेश की थारू, भोटिया, जौनसारी और बोक्सा जनजातियों की विरासत के संरक्षण पर कहा कि आश्रम पद्धति विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक अपग्रेड किया गया है।






PSD ने कहा की उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से पिथौरागढ़ क्षेत्र में भी एक नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए घोषणा की कि खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विस्तार और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ₹10 करोड़ देगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार देशभर में जनजातीय कल्याण के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं चला रही है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और सौम्य कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जनजातीय समाज के गौरव और संस्कृति को सहेजने का सराहनीय प्रयास हो रहा है। इस अवसर पर बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
ST कलाकारों ने खूबसूरत पारंपरिक पोशाक में पेश नृत्यों से गज़ब का समां बांधा। मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाए। वे ढोल हाथ में थाम के उसको कलाकारों के साथ बजाने लगे। उन्होंने हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों और MP अजय भट्ट के साथ समूह नृत्य में शिरकत भी की। उनके इस भदेस अंदाज को देख लोगों ने खूब तालियाँ बजाईं। अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा,राज्य के मंत्री धन सिंह रावत,सुबोध उनियाल,खजान दास,प्रदीप बत्रा,राम सिंह कैड़ा,भरत सिंह चौधरी,MLA सरिता आर्य भी थीं।



