उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

फिर भगवा परचम के लिए कसरत::BJP मोर्चों-प्रकोष्ठों की Joint बैठक:राम माधव-CM पुष्कर ने कहा,`सरकार की Hat Trick-60 से ज्यादा Seats का संकल्प लें’:Assembly Elections में कमल खिलाने के लिए अभी से Election Mode में चले जाएँ

Chetan Gurung

देहरादून: BJP के प्रदेश मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राम माधव और CM पुष्कर सिंह धामी ने सभी कार्यकर्ताओं को अगले साल के शुरू में होने वाली Assembly Elections के मद्देनजर लगातार तीसरी बार BJP सरकार को लाने और अब की बार 60 सीट पार का संकल्प ले के चुनावी मैदान में उतरने का लक्ष्य देते हुए उनमें खूब जोश भरा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन का मॉडल आज देश में बार-बार जीत की सबसे बड़ी रणनीति बन चुका है। इसी मॉडल के आधार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उत्तराखंड में पिछले साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। जनकल्याणकारी नीतियों को भी लागू किया गया है। इनके बल पर पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने अगले 4 से 6 महीनों में चुनावी मोड में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने के निर्देश दिए। CM पुष्कर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। देहरादून में आकर राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार और नकल माफिया पर कार्रवाई न होने का दावा किया। उनको मालूम नहीं कि प्रदेश सरकार ने 100 से अधिक भ्रष्टाचारियों और नकल माफियाओं को जेल भेजा है। राज्य के इतिहास में पहली बार एक IAS अधिकारी की भी गिरफ्तारी हुई।

मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि राहुल को अवाम गंभीरता से नहीं लेती। वे भीड़ जुटाने के लिए कॉमेडियनों का सहारा ले रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों से को उत्तराखंड का अपमान हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि खनन राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ पार कर गया है। 13,000 एकड़ भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपये से अधिक हुई है। राज्य का बजट 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

–मोर्चा और प्रकोष्ठों को ज़िम्मेदारी–

बांसुरी स्वराज (प्रदेश सह-प्रभारी) ने कहा कि पार्टी के मोर्चे ‘फ्रंटल आर्मी’ की तरह अग्रिम पंक्ति में लड़ते हैं। प्रकोष्ठ वैचारिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का कार्य करते हैं। अरविंद मेनन (प्रदेश सह-प्रभारी) ने कार्यकर्ताओं को ‘संपर्क, संवाद, समन्वय और सहयोग’ का मूल मंत्र देते हुए चुनाव-उन्मुख (Election Oriented) कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। महेंद्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष) ने वादा किया कि देवभूमि में लगातार तीसरी बार कमल खिलेगा।

उन्होंने सभी 7 मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों को अपनी-अपनी भूमिका का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल तथा सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button