उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

IMP!!SIR पूरा:उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित: 71.58 लाख से अधिक Voters शामिल:जो छूट गए उनके लिए चलेगा Special Campaign

Chetan Gurung

देहरादून: उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा हो गया। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद शनिवार (3 अक्टूबर 2026) को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। प्रदेश में कुल मतदाताओं की ताजा संख्या 71,58,949 दर्ज की गई है।

8 जून 2026 को जब SIR शुरू हुआ था, तब में 79,60,762 मतदाता पंजीकृत थे। गणना फॉर्मों के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। उसमें 71,33,785 मतदाताओं के नाम शामिल थे। निर्वाचन आयोग ने 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया था। 13 अगस्त से 28 सितंबर 2026 के बीच सभी प्राप्त आवेदनों एवं आपत्तियों का विधिवत निस्तारण किया गया।

–अंतिम प्रकाशन में 1,29,872 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। 1,04,708 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

मतदाता आंकड़ों की प्रमुख विशेषताएं

  • कुल मतदाता: 71,58,949
  • लैंगिक वर्गीकरण: 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला तथा 212 थर्ड जेंडर मतदाता।
  • युवा व वरिष्ठ मतदाता: 18-19 वर्ष आयुवर्ग के 72,656 नए युवा मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 वरिष्ठ नागरिक नामावली में शामिल हैं।
  • मतदेय स्थल: वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश में कुल मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) की संख्या 12,543 है।

–घर-घर जाकर फॉर्म-6 भरवाएंगे BLO

अंतिम प्रकाशन के बाद भी यदि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो उनके लिए निर्वाचन आयोग विशेष अवसर प्रदान कर रहा है। ऐसे नागरिक भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के पोर्टल या मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अथवा अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। BLO को निर्देश दिए गए हैं कि वे SIR से पूर्व की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान करेंगे। छूटे हुए वोटरों के घर-घर जाकर फॉर्म-6 भरवाने में सहायता करेंगे। यह सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) तथा ERO के साथ साझा करेंगे। बेघर, नाइट शेल्टरों और लेबर कॉलोनियों में रहने वाले वंचित वर्ग के लोगों के नाम दर्ज करने के लिए विशेष बूथ-स्तरीय कैंप आयोजित किए जाएंगे।

—

CEO पुरुषोत्तम की राजनैतिक दलों के साथ बैठक:साझा की अंतिम सूची

देहरादून: उत्तराखंड के CEO डॉ BVRC पुरुषोत्तम ने शनिवार को राज्य में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रति (कॉपी) सौंपी।

CEO पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी तथा आंकड़ों से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने निष्पक्ष एवं सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में राजनैतिक दलों के निरंतर सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button