टनकपुर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी!केंद्रीय मंत्री अश्विनी-CM पुष्कर-फड़नवीस ने दिखाई विस्तार सेवाओं को हरी झंडी:टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन शाहजहाँपुर तक पहुँचेंगी
उत्तराखंड, UP, राजस्थान, MP एवं महाराष्ट्र के बीच बेहतर हुआ रेल संपर्क

Chetan Gurung
टनकपुर के रेल यात्रियों के लिए मौज हो गई। चंपावत के इस मैदानी शहर के लिए Train सेवा के विस्तार को आज केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, CM पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत अन्य केंद्रीय राज्यमंत्रियों के साथ हरी झंडी दिखाई।

CM पुष्कर सिंह धामी (File फोटो)
—-
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, राज्य मंत्री जितिन प्रसाद एवं अजय टम्टा भी तीनों के साथ मिल के टनकपुर, नांदेड एवं पीलीभीत स्टेशन से टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार सेवा को हरी झंडी दिखाने वालों में शुमार थे।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नांदेड के धार्मिक महत्व एवं जन भावनाओं को देखते हुए टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस एवं नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गई। टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन का शाहजहाँपुर तक विस्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना भी अगले वर्ष चालू हो जाएगी। भारतीय रेल को गरीबों एवं मध्यम वर्ग के लिए Affordable बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। सामान्य द्वितीय श्रेणी की 12000 नई बोगियों का निर्माण किया जा रहा है। इस Summer Season में रिकार्ड संख्या में ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ चलाई गई। पिछले दीपावली एवं छठ पर्वो पर 12000 विशेष ट्रेनें चलाई गईं।
उन्होंने कहा कि आगामी रथ यात्रा के पावन पर्व पर 300 तथा ओणम पर्व में 100 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन उत्तराखंड और खास तौर पर कुमायूं क्षेत्र के लिए बेहद अहम और ऐतिहासिक है।
PSD ने कहा कि टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु है। टनकपुर कुमायूं का प्रवेश द्वार है। यहीं से मार्ग पूर्णागिरि मंदिर, आदि कैलाश जाता है। यहाँ की जनता की काफी दिनों से मांग थी कि मध्य एवं दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाई जाए। इस ट्रेन के संचलन से महाराष्ट्र से उत्तराखण्ड आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। उत्तराखण्ड में अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। टनकपुर में समारोह में रेल राज्य मंत्री रवनीत ने टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस तथा टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा के शाहजहाँपुर तक विस्तार पर PM मोदी-अश्वनी वैष्णव का आभार जताया।



