उत्तराखंड खेलों की दुनिया के लिए बड़ी खबर::CM पुष्कर का साफ-सख्त फरमान,`NG Medalists को फौरन नौकरियाँ दें:केंद्र की तर्ज पर नई Sports Policy लाएँ:Special Coaching Camps लगा के 39th NG की तैयारी शुरू करें’
खेल-युवा कल्याण महकमे की समीक्षा बैठक:मंत्री रेखा आर्य ने पेश की महकमों की Progress Report

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अफसरों को सख्त और साफ लफ्जों में हिदायत दी कि National Games में उत्तराखंड का नाम रोशन करते हुए पदक जीत चुके खिलाड़ियों को Out of Turn सरकारी नौकरियों में तत्काल नियुक्त किया जाए। इसकी प्रक्रिया को तय समय में पूरा किया जाए। ये कार्ययोजना तैयार की जाए कि इन खिलाड़ियों को खेल महकमे में ही अधिक से अधिक तादाद में नौकरी मिले। Central Sports Policy-2025 को उत्तराखंड में भी लागू करने के लिए राज्य की नई खेल नीति लाने के निर्देश दिए।



खेल और युवा कल्याण महकमे की समीक्षा के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी। दोनों महकमों की मंत्री रेखा आर्य के साथ मंत्रणा की
————————
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बुलाई गई बैठक में कहा कि National Sports Policy-2025 को ध्यान में रख के राज्य की नई खेल नीति लाई जाए। उत्तराखंड Sports University-हल्द्वानी में अगले महीने से ही Session शुरू करने, प्रवेश प्रक्रिया एवं प्रशिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दी। उन्होंने कहा कि एक ब्लॉक-एक मिनी स्टेडियम के तहत मिनी स्टेडियमों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाई जाए।

PSD ने अधिकारियों को लेगेसी प्लान पर तेज गति से कार्य करने,महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम, रुद्रपुर वेलोड्रोम, टिहरी झील, हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ स्थित स्टेडियमों में विकसित की गई सुविधाओं को खिलाड़ियों के लिए और उपयोगी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि 38वें National Games के दौरान तैयार Sports Infrastructures (Indoor Hall-Swimming Pool-Outdoor Stadium-Shooting Range) के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। इनके लिए कार्य योजना बनाई जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि 39th National Games-2027 के लिए खिलाड़ियों को अधिक से अधिक Medals जीतने के लिए Special Coaching Camps शुरू कर दिए जाएँ। खेल संघों के साथ खिलाड़ियों के चयन और Identification की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प अगले राष्ट्रीय खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर देवभूमि को खेलभूमि के रूप में भी स्थापित करना है।
CM PSD ने कहा कि One District-One Sports योजना के अंतर्गत सभी जनपदों में कोचिंग, प्रतिभा पहचान एवं प्रतिस्पर्धा को भी विकसित किया जाए। प्रत्येक जिला Sports Hostel को उस जनपद के निर्धारित खेल के लिए ODOS खेल नर्सरी के रूप में विकसित किया जाए। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक खिलाड़ी तक गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएं पहुंचाना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ाना है। युवाओं के सपनों को साकार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं है।
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी खिलाड़ियों की आवश्यकता अनुसार राज्य में खेल योजनाओं को आगे बढ़ाएं। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य और उनकी अगुवाई में अफसरों ने Progress Report पेश करते हुए बताया कि अब तक 29 पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी में नियुक्ति दी जा चुकी है। एक ब्लॉक-एक मिनी स्टेडियम के तहत अब तक कुल 48 मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा चुका है।
मंत्री रेखा ने बताया कि पहले महिला Sports College-लोहाघाट का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कॉलेज के संचालन के लिए 16 पद सृजित किए गए हैं। इस College की Admission प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखण्ड के पहले और भारत के दसवें राज्य खेल विश्वविद्यालय—गौलापार, हल्द्वानी में विश्वविद्यालय सभागार, केंद्रीय पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, कैफेटेरिया, अनुसंधान केंद्र, शूटिंग रेंज, सेमिनार हॉल, बैडमिंटन हॉल, फुटबॉल मैदान, हॉकी मैदान, 8 लेन एथलीट ट्रैक, सहित 39 अवसंरचना घटक के विकास कार्य चल रहे हैं।
बैठक में खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या के साथ ही प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव (कार्मिक)शैलेश बगौली, विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह, JD शक्ति सिंह, Principal (Sports College-Pithoragarh) मनोज शर्मा,DD नीरज गुप्ता, AD संजीव पौरी और Principal (महाराणा प्रताप Sports College-Dehradun) राजेश ममंगाई मौजूद रहे।



