
Chetan Gurung
कूड़ा-कचरा लापरवाही से सड़कों-सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के मामले में DM Dr आशीष चौहान ने सख्त तेवर अख़्तियार करते हुए आज नगर निगम, नगर पालिकाओं, जिला पंचायत के साथ ही Cantt Boards को भी दायरे में लिया और साफ लफ्जों में अल्टिमेटम दिया कि साफ और प्रदूषणमुक्त देहरादून के लक्ष्य में किसी भी किस्म की लापरवाही न तो बर्दाश्त की जाएगी न ही जिम्मेदार बख्शे जाएंगे। उन्होंने इस सभी निकायों के साथ ही सभी SDMs के साथ बुधवार को बैठक की।

जिलाधिकारी डॉ आशीष ने निर्देश दिए कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए एक प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सदस्य नामित करें, जो मौका मुआयना कर डम्प साइट व अन्य कूड़ा प्रबन्धन कार्य के चित्र व प्रमाण सहित आख्या प्रस्तुत करें। SWM का परिवहन स्थानीय निकाय से अनाधिकृत वाहनों से न किया जाए।
Dr आशीष ने SDMs को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित अनधिकृत कचरा डंपिंग स्थलों तथा Bulk Waste जनरेटरों को Identify करने और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को वैज्ञानिक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करना होगा।
DM डॉ आशीष ने बायो-रिमेडिएशन प्लांटों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो प्लांट निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। ऋषिकेश, विकासनगर, देहरादून सहित सभी सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग साइटों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने नगर निगमों की तरफ से किए जा रहे लीगेसी वेस्ट के निस्तारण कार्यों की दो दिनों के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। नगर निगमों एवं छावनी परिषद क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का फोटोग्राफ सहित विस्तृत प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में ADM (F and R) KK मिश्रा,SDM अपर्णा ढौंडियाल, नगर आयुक्त (ऋषिकेश) विजयनाथ शुक्ला, नगर पालिकाओं के Eos तथा वर्चुअल माध्यम से सभी SDMs और Cantt Board Officers उपस्थित रहे। DM के सख्त तेवरों से खास तौर पर डाकरा-गढ़ी और प्रेमंगर कैंट में भी सफाई व्यवस्था में सुधार आ सकता है। यहाँ Board प्रशासन की सुस्ती-लापरवाही और खास तौर पर बाज़ारों के सामने मुख्य सड़क पर कचरा-कूड़ा बेहद लापरवाही से फेंक दिए जाने से पूरा इलाका ही डम्पिंग जोन लगता है।



