उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

PM आवास योजना:Secretary Dr RRK का बुनियादी सुविधाओं को तैयार करने के लिए 45 दिनों का अल्टिमेटम:अफसरों को समीक्षा बैठक में जवाबदेही की Warning

Chetan Gurung

Secretary (Housing) और Commissioner (आवास विकास परिषद) डॉ. R राजेश कुमार ने आज समीक्षा बैठक में अफसरों को कसते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के AHP घटक के Housing Projects की ताजा Progress की रिपोर्ट ली। विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था तथा सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा खास तौर पर की। तय समयसीमा में सभी कार्य पूरा करने की ताकीद की। अधिकतम 45 दिनों का वक्त देते हुए इसमें नाकामी पर कार्रवाई का अल्टिमेटम अफसरों को दिया।

बैठक में संयुक्त मुख्य प्रशासक दिनेश प्रताप सिंह, उप सचिव आवास रजनीश जैन, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौहान, सहायक अभियंता आकांक्षा चौहान, आवास विशेषज्ञ रोहित रंजन (PMU) सहित विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परियोजनावार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Dr RRK ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवंटित विद्युत, जलापूर्ति और सड़क निर्माण के सभी लंबित कार्य आगामी 30 से 45 दिनों के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक एजेंसी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। लाभार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हों। संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों और कार्यदायी संस्थाओं के बीच नियमित समन्वय रहे।

अधिकारियों से कहा गया कि वे परियोजनाओं से जुड़े सभी हितधारकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित करें। भूमि, तकनीकी स्वीकृति, संसाधन उपलब्धता अथवा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी किस्म की सुस्ती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया। विद्युत, जलापूर्ति और सड़क निर्माण से जुड़े शेष कार्य 30 से 45 दिनों के भीतर खत्म करने के निर्देश भी सचिव राजेश ने दिए। उन्होंने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के संकल्पों और निर्देशों के मुताबिक इन परियोजनाओं पर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेज रफ्तार से कार्य किए जाएँ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button