अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

National Championship पहुंची खेल मंत्री रेखा:बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला:कहा,`Sports Hub के तौर पर विकसित होगा उत्तराखंड’

Chetan Gurung

खेल मंत्री रेखा आर्या आज महाराणा प्रताप Sports College Campus स्थित हिमाद्रि Ice Rink में चल रही 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 पहुँच के खिलाड़ियों का उत्साह-जोश बढ़ाया।

 

इस अवसर पर मंत्री रेखा ने कहा कि उत्तराखंड अब पर्यटन के साथ ही Winter Sports के लिए भी देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्व स्तरीय Indoor Ice Rink है।

21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक युवा एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए सक्षम राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

रेखा ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्म’ नौकरी देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी नौकरी की फिक्र से आजाद हो कर अपने खेल पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button