
Chetan Gurung
दुनिया के 15 देशों के Graphic Era Deemed-Hill University में पढ़ रहे 84 students को आज International Convocation Ceremony में Degree प्रदान की गईं। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सहयोग की भावना का अनूठा संगम नजर आया।



विवि हाल में बैच-2026 के विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि, एंबेसी ऑफ जिम्बाब्वे के Deputy Head of Mission पीटर होबवानी ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अवसरों का सृजन करने, समाज को नई दिशा देने और दुनिया को बेहतर बनाने की शक्ति है।
पीटर ने कहा कि वैश्विक उपलब्धियां अकेले नहीं, बल्कि सहयोग, साझेदारी और सामूहिक प्रयासों से हासिल होती हैं। Graphic Era Group of Institutions के Chairman डा. कमल घनशाला और उनकी दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए होबवानी ने कहा कि ग्राफिक एरा ने अंतर्राष्ट्रीय छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञान और संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा किसी देश, सीमा या राष्ट्रीयता की मोहताज नहीं होती।
विशिष्ट अतिथि हाई कमीशन ऑफ लेसोथो के चार्ज डी अफेयर्स मेत्सिंग एडियल लेम्फाने ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक विविधताओं के बीच दीवार नहीं, बल्कि एक सेतु बनकर लोगों और देशों को जोड़ने का कार्य करना चाहिए। विशेष अतिथि High Commission of the Republic of Uganda के एजुकेशन काउंसलर बेकर नांतुवुंडा बालुन्यवा ने कहा कि विश्वविद्यालय में बिताए गए वर्षों के दौरान छात्र-छात्राओं ने केवल ज्ञान अर्जित नहीं किया, बल्कि विभिन्न देशों और संस्कृतियों से आए लोगों के साथ एक अमूल्य वैश्विक नेटवर्क भी विकसित किया है।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि ये डिग्री केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और विश्व समुदाय के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। समारोह की शुरूआत भव्य अकादमिक शोभायात्रा के साथ हुई । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रभारी कुलपति डा. तबस्सुम नक़वी ने दोनों विश्विद्यालयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
दीक्षांत समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर की उपाधियां और डिप्लोमा प्रदान किए गए। Students साउथ सूडान, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना, लाइबेरिया, तंजानिया, युगांडा, म्यांमार, नेपाल और जिम्बाब्वे सहित विभिन्न देशों के थे। 84 उपाधि प्राप्तकर्ताओं में से 51 छात्र-छात्राएं ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और 10 छात्र-छात्राएं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हैं। 23 को ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए डिग्रियां प्रदान की गईं। इन Students ने ग्राफिक एरा से एमबीए, एमटेक, बीटेक, एमएससी, बीएससी, बीसीए, बीकॉम, बीए, होटल मैनेजमेंट सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अपनी शिक्षा पूरी कर डिग्री प्राप्त की। समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी डा. संतोष सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलसचिव डा. प्रमोद नैयर, डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. D R गंगोडकर शामिल थे।



