
Chetan Gurung
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए अपने दौलत का फाटक खोल डाला। “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये मंजूर कर लिए गए हैं। भारत सरकार की इस दरियादिली के लिए CM पुष्कर सिंह धामी ने PM नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आदेश के अनुसार “पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (SASCI) योजना के तहत कुल 71.94 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। इसी योजना में संचालित “प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)” के तहत उत्तराखंड को 2283.60 करोड़ रुपए और स्वीकृत किए।
इन दोनों स्वीकृति के बाद भारत सरकार की तरफ से राज्य को मौजूदा वित्तीय वर्ष 2026- 27 के दौरान इस योजना अब तक 2355.54 करोड़ रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में पूरा सहयोग कर रही है।
उन्होंने कहा की राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के मुताबिक राज्य को विकसित भारत में अग्रणी राज्य बनाने के लिए दृढ़संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी से किया गया अग्रणी राज्य होने का वादा अवश्य पूरा होगा।



