उत्तराखंड की अवाम को तेज रफ्तार विकास-सरकार की स्थिरता पसंद-CM पुष्कर:1 इंच जमीन से भी अवैध कब्जा खत्म करने तक अभियान जारी रहेगा:नकल कानून-35 K सरकारी नौकरी से युवाओं का भरोसा सरकार में मजबूत हुआ

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने Uttarakhand Conclave में कहा कि उत्तराखंड की अवाम को सियासत से इतर प्रदेश में स्थायित्व (स्थिर और भरोसेमंद सरकार) तथा तेज़ रफ्तार विकास चाहिए। राज्य सरकार इसको ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े कार्यों और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए भरपूर मेहनत और कोशिश से कार्य कर रही है।

`अड्डा Insider’अखबार के Conclave में उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है। उनके ‘प्रथम गांव’ के दृष्टिकोण ने सीमांत क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है। NITI आयोग के सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। पर्यटन, फिल्म शूटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी प्रदेश उछाल मार रहा है।
युवा शक्ति को 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प की मुख्य धुरी बताते हुए PSD ने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पारदर्शी भर्ती प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इससे योग्य युवाओं का विश्वास मजबूत हुआ है। पिछले 5 वर्षों में लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इससे सरकार में युवाओं का भरोसा मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने साफ किया कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। अब तक 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। ये अभियान अभी एक इंच जमीन अवैध रूप से कब्जे में रहने तक और उसको मुक्त कराए जाने की सूरत तक जारी रहेगा।



