उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

केशव नेगी पर दिल्ली की CM रेखा से CM पुष्कर की बात:ना-इंसाफ़ी न होने देने की बात:RG ने दिलाया यकीन,`जांच तथ्यों-सत्य पर ही होगी’:होटल अग्निकांड मामला

Chetan Gurung

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग और इसमें 22 के करीब लोगों के मारे जाने के मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के केशव नेगी को इंसाफ दिलाने के संबंध में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की अपने समकक्ष रेखा गुप्ता से कोई ना-इंसाफ़ी न होने देने के बाबत बात की। मुख्यमंत्री रेखा ने उनको यकीन दिलाया कि किसी भी बेगुनाह को जबरन फंसाया नहीं जाएगा। जांच पूरी तरह साक्ष्यों और तथ्यों पर केन्द्रित रहेगी।

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी। CM PSD ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता सरकार की तरफ से दिलाने का यकीन दिलाया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। होटल में अग्निकांड मामले में केशव की गिरफ्तारी को उनको फंसा के बड़े नाम वाले गुनहगारों को बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। केशव उस होटल में महज शेफ थे, जिसमें आग लगी और लोग मारे गए। होटल के मालिक या प्रबंधन से जुड़े बड़े नामों को बख्शा गया है। सिर्फ केशव को गिरफ्तार किया गया। इससे उत्तराखंड में भी असंतोष की लहर उठ रही है।

ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि इस कदर भीषण अग्निकांड के लिए जिम्मेदार कार्यों से केशव का कोई वास्ता ही नहीं था। उन पर भला पुलिस केस कैसे हो सकता है। लोगों की भावनाओं को देखते हुए और केशव के उत्तराखंड से जुड़े होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर बिना देरी किए मदद के लिए सामने आए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button