अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

सुखांत!!CM पुष्कर संग बैठे बलूनी-TSR:मुस्कुराए-पौधे थामे-शॉल ओढ़े:तो अरविंद पांडे अध्याय का भी उद्यापन!BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट भी साथ बैठे:संगठन प्रमुख नितिन नबीन के देवभूमि पर कदम से पहले गिले-शिकवों को बाय-बाय!

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के साथ आज लोकसभा MP अनिल बलूनी और त्रिवेन्द्र सिंह रावत खुशनुमा माहौल में मिले और मुस्कुराहट के बीच दोनों ने मुख्यमंत्री के हाथों शॉल ओढ़े। पौधे लगे गमले स्वीकार किए। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के देवभूमि पर कदम रखने से पहले ही ऐसे संकेत मिले कि असंतुष्ट समझे जा रहे विधायक अरविंद पांडे अध्याय का भी उद्यापन हो गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और MP महेंद्र भट्ट के साथ ही महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार भी मौजूद थे।

अपने पूर्ववर्ती और MP त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पौधा भेंट करते CM पुष्कर सिंह धामी

—————–

पिछले कुछ हफ्ते अरविंद पांडे के कटाक्ष के साथ किए गए सरकार की तारीफ़ों और उनसे त्रिवेन्द्र समेत अन्य बड़े चेहरों की मुलाकातों से खासा गर्म रहा था। इसके चलते पार्टी के लिए स्थिति ख़ासी असहज रही है। ये बात दीगर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर का रुख सारी प्रकरण पर बेहद संतुलित और परिपक्व रहा। उन्होंने एक आखर अपनी जुबान से इस मामले में नहीं निकाला। सियासी समीक्षक और राजनीति के जानकार ये दावे करने लगे थे कि उत्तराखंड BJP में दो घटक हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव में इसके चलते दिक्कत हो सकती है। पुष्कर ने फिर दिखाया कि उनके भीतर धैर्य और परिपक्वता कूट-कूट के भरी है। साथ ही हालात को समझने में भी माहिर हैं।

इसमें उनको लाभ मिला। नितिन नबीन के आने से पहले कोई नहीं चाहते थे कि उत्तराखंड में आपसी मेल-मिलाप अच्छी सूरत में नहीं है। आपसी दाँवपेंच और विवादित बयानों से शीर्ष नेतृत्व में निस्संदेह बहुत खराब संदेश जाएगा। BJP सुकून की सांस ले सकती है कि उत्तराखंड में सभी प्रमुख क्षत्रप मुख्यमंत्री के साथ खुले दिल और मुस्कान के साथ बैठ कर संगठन को मजबूत करने और पार्टी को विधानसभा चुनाव में फतह दिलाने के ईरादे से बैठ रहे। ये भी माना जा रहा है कि अरविंद को भी मना और समझा लिया जाएगा। उनकी नाराजगी अगर है तो उसको दूर किया जाएगा। असंतोष का हल निकाल लिया जाएगा।

गूढ़ अर्थ तलाशने वालों का ये भी मानना है कि उत्तराखंड BJP के प्रमुख सेनापतियों को आला कमान से ईशारा मिला होगा कि वे आपसी शिकवे-शिकायतों का अंत करें। अरविंद पांडे मामले को च्युइंगम की तरह देर तक न चलाया जाए। इसका खात्मा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को ऐतिहासिक बनाने और चुनावों को जीत के सरकार में आने की Hattrick लगाने की मुख्यमंत्री पुष्कर और संगठन की कोशिशों को अमली जामा पहनाया जाए। आधिकारिक तौर पर यही बताया गया कि आज साथ बैठे दिग्गजों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड Visit पर चर्चा की।

पुष्कर शाम को कुमायूं दौरे से लौटते ही TSR-AB-महेंद्र भट्ट के साथ बैठे। माहौल को खुशनुमा बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ते दिखाई दिए। TSR और AB भी खुले दिल से उनसे मिलते नजर आए। मुमकिन है कि अरविंद को भी समझा दिया गया हो। ऐसा हुआ होगा तो इसका आभास जल्द हो जाएगा। फिलहाल, BJP आला कमान आज CM और दोनों लोकसभा MPs की मुलाकातों में मिठास देख के खुशी और राहत की सांस ले सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button