अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Super Breaking:::आशीष चौहान `देहरादून’ के DM:सचिव विनय शंकर की ताकत में इजाफा:Commissioner का Charge हटा लेकिन दो बड़े महकमे समेत 4 कुर्सी और मिली:आनंद स्वरूप गढ़वाल के Commissioner:प्रतीक जैन नए Tax Commissioner:दीप्ति को Sports-युवा कल्याण:अपूर्वा बागेश्वर की DM बनीं:आलोक पांडे Municipal Commissioner:CM पुष्कर ने 19 IAS-8 PCS समेत 29 नौकरशाहों में किसी को मलाई-किसी को कुनैन दी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने फेरबदल की दुनिया में धमाका करते हुए आज 19 IAS-8PCS समेत 29 छोटे-बड़े नौकरशाहों को इधर-उधर करते हुए किसी को मलाई खिलाई तो किसी के मुंह में कुनैन की गोली डाली। आशीष चौहान देहरादून के DM बना दिए गए। आनंद स्वरूप को विनय शंकर पांडे की जगह गढ़वाल का Commissioner बनाया गया। विनय शंकर शक्तिमान बन के उभरे। उनसे आयुक्त का Additional Charge हटा लेकिन Health-Medical Education और Civil Aviation महकमे समेत 4 नई कुर्सियाँ सौंप दी गई। सरकार के Agenda में प्रमुख स्थान रखने वाले Sports और युवा कल्याण महकमे के Director की कुर्सी दीप्ति सिंह को सौंप दी गई। नमामि बंसल की जगह आलोक पांडे को देहरादून का नया Municipal Commissioner बना दिया गया।

CM पुष्कर सिंह धामी

—————

आशीष के लिए सविन बंसल ने कुर्सी खाली की जो Super Time में 17 महीने पहले Promotion पा चुके हैं। वह 21 महीने राजधानी के Collector रहे और सुर्खियों में रहे। वह अब भारत सरकार Deputation पर जा रहे हैं। तब तक वह Planning महकमे को बतौर सचिव संभालेंगे। आशीष के पास खेल और युवा कल्याण के साथ ही CEO-UCADA का जिम्मा भी था। उनको तेज तर्रार और बेहद सुलझे नौकरशाहों में शुमार किया जाता है। वह CEO-Smart City भी बनाए गए हैं।

सचिव विनय शंकर के पास भारी उद्योग समेत हर किस्म का उद्योग विभाग तथा निवेश आयुक्त-गढ़वाल आयुक्त का जिम्मा था। Civil Aviation और स्वास्थ्य-चिकित्सा विभाग सचिन कुर्वे के पास थे। उनको केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति मिल गई है। BVRC पुरुषोत्तम को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ अब Higher Education भी सौंप दिया गया है। उनके पास पशुपालन,मत्स्य,दुग्ध विकास महकमे भी हैं। उच्च शिक्षा महकमा डॉ रंजीत सिन्हा के पास था। कुम्भ मेले की In-Charge और VC-HRDA भी संभाल रही सोनिका से Tax Commissioner और Stamp वापिस ले के प्रतीक जैन को सौंपा गया। प्रतीक के पास कम अहम MD-GMVN की कुर्सी थी। सोनिका को अब पूरा ध्यान कुम्भ मेले पर देने के लिए हल्का किया गया है।

बढ़ी ताकत!विनय शंकर पांडे

————–

राजधानी के नए सरताज और DM-Collector

—————-

आनंद स्वरोप Food and Civil Supply और कुछ अन्य महकमे संभाल रहे थे। उनसे सभी महकमे हटा के मंडलायुक्त बनाया गया। NHM के Mission Director मनुज गोयल अब सिर्फ अपर सचिव तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा रहेंगे। अपूर्वा पांडे के पास अपर सचिव-पेयजल और गृह-स्वजल महकमा था। वह बागेश्वर की DM बनाई गई हैं। वह आकांक्षा कोंडे की जगह लेंगी, जो उनकी जगह शासन में बुलाई गई हैं। संजय कुमार को कौशल विकास और प्रशिक्षण के साथ अब निदेशक-समाज कल्याण भी बनाया गया है। दोनों कुर्सियाँ हल्द्वानी में हैं।

अपर सचिव (पर्यटन और अन्य महकमे) अभिषेक रूहेला को PMGSY का CEO भी बना दिया गया है। ये जिम्मा आलोक पांडे के पास था। MD-SIIDCUL और अन्य विभाग संभाल रहे सौरभ गहरवार को अपर सचिव-आपदा प्रबंधन भी संभालने के लिए दिया है। नमामि बंसल को अब अपर सचिव-स्कूली शिक्षा में भेजा गया है। संदीप तिवारी से निदेशक-समाज कल्याण का हल्का जिम्मा वापिस ले के Mission Director-NHM और MD-GMVN बनाया गया है।

खेल और युवा कल्याण की Director बनाई गई दीप्ति के पास DG-स्कूली शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना थी। वह दोनों से मुक्त कर दी गई। अपर नगर आयुक्त और अपर सचिव-शहरी विकास देख रहे प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त की ज़िम्मेदारी वापिस ले ली गई। PCS Cadre में हुए तबादलों में जितेंद्र कुमार को हरिद्वार में ही SDM से ADM (Executive) बना दिए गए हैं। उन्होंने फिंचाराम की जगह ली, जो इसी ओहदे पर पौड़ी भेजे गए।

इला गिरि से RERA सचिव की अहम ज़िम्मेदारी वापिस ले के उनको दुग्ध विकास और महिला डेयरी का निदेशक बना दिया गया। सुंदरलाल सेमवाल को अपर सचिव (सचिवालय प्रशासन) बनाया गया। उनसे उद्यान निदेशक का जिम्मा वापिस ले लिया गया। Deputy Collector योगेश मेहरा को देहरादून से हरिद्वार भेज दिया गया। सचिवालय सेवा के अपर सचिव सुनील सिंह को गृह विभाग में,अपर सचिव महावीर सिंह को PWD में भेजा गया है। अभी कुछ और IAS-PCS अफसरों के तबादलों की उम्मीद की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button