उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

CM मोहन यादव-विष्णुदेव साय से मिले UK CM पुष्कर:छत्तीसगढ़ रवाना होने से पहले MLAs से की मुलाकातें:कोई टिकट की हसरत रखता है तो MLAs-मंत्री टिकट न कटने देने की गुहार के संग CM पुष्कर की देहरी पर टेक रहे माथा

आला कमान ने किया Tickets लेने-Ticket कटने से बचाने का Veto Power CM के हवाले!

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी आज Central Zone Development Council की बैठक में शरीक होने जगदलपुर आए MP के अपने समकक्ष मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय से मिले और गुलदस्तों का आदान-प्रदान किया। देहरादून से रवाना होने से पहले वह अपने शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित आवास पर कई MLAs से मिले। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बांटने या फिर मौजूदा मंत्री–विधायकों के टिकट कटने से बचाने का Veto Power अंदरखाने की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर के हवाले किया हुआ है।

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय से CM पुष्कर सिंह धामी (बाएँ) ने शिष्टाचार भेंट की

————-

CM PSD ने दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ शिष्टाचार मुलाक़ात में कई अहम और सम सामयिक मुद्दे पर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर का छत्तीसगढ़ Airport पर BJP कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया गया। सोमवार को ही मुख्यमंत्री ने विधायकों बृजभूषण गैरोला (डोईवाला),राजकुमार पौरी (पौड़ी) और विनोद कंडारी (देवप्रयाग) से अपने आवास पर मुलाक़ात कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा के साथ ही उनके तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।

(ऊपर से नीचे) MLA विनोद कंडारी-बृजभूषण गैरोला और राजकुमार पौरी से CM पुष्कर सिंह धामी ने छत्तीसगढ़ रवाना होने से पहले मुलाक़ात की

—————————

खास बात ये है कि इन दिनों विधायकों और अगले विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करने की मंशा रखने वालों की मुख्यमंत्री आवास स्थित Camp Office में आमद बढ़ गई है। कोई विधायक सीधे विकास योजनाओं के नाम पर तो कुछ विधायक किसी संस्था और समाज की मांग के बहाने उनके प्रतिनिधिमण्डल संग मुख्यमंत्री से मिलने पहुँच रहे हैं। खास बात ये है कि इनमें वे चेहरे भी शामिल हैं, जिनको उनकी Lobby का नहीं माना जाता है।

विधायकों के CM पुष्कर से मिलने की संख्या में तेजी से बढ़ावा होने की एक वजह ये भी हो सकती है कि PM नरेंद्र मोदी-HM अमित शाह और BJP National Chief नितिन नबीन खुद साफ कर चुके हैं BJP सरकार की Hattrick का जिम्मा PSD के काँधों पर ही रहेगा। परोक्ष तौर पर चुनाव फतह के बाद वही मुख्यमंत्री फिर बनेंगे। इससे पुष्कर का घर बैठे विरोध करने या फिर चालें चलने वालों के करीबी और विश्वासपात्र चेले भी अब CM PSD की देहरी में माथा टेकने के लिए बेकरार नजर आ रहे।

उनको नजर आ चुका है कि टिकट कटने से बचाना हो या फिर टिकट लेना हो,Entry Gate CM House ही है। नेतृत्व परिवर्तन की बयार बहने की अफवाह उड़ाने वाले बेशक गाहे-बगाहे फिर से अपने एजेंडे पर उतरते रहने की कोशिश करते रहते हैं। इसके बावजूद हकीकत ये है कि उनके वफादार अब PSD की दहलीज पर टिकट की हसरत से या फिर MLA-मंत्री हैं तो अगले चुनाव में टिकट कटने से बचाने की गुहार ले के पहुँच रहे हैं। इसके चलते BJP के कुछ क्षत्रप बेचैन हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button