
Chetan Gurung
आवास एवं राज्य संपत्ति के सचिव डा. R राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता राज्य का चहुंमुखी विकास है। विकास योजनाओं पर तेजी से अमल हो रहा है। प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। उनके आर्थिक विकास की गति भी तेज हुई है। अगला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने देहरादून में Asian Games में भारत को पहला Gold Medal दिलाने वाले Captain पदम बहादुर मल्ल और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जयंत नवानी को सम्मानित किया।

एक पत्रिका की तरफ से आयोजित सम्मान समोराह में डॉ RRK ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों को बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाना है। उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है कि यह दशक उत्तराखंड का बने। प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो सके। इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज समाज में जीवन मूल्यों का पतन हो रहा है। बच्चों को नैतिक संस्कार देना आज के दौर में बहुत जरूरी है। बच्चों को पंचतंत्र की कहानियां सुनाएं। बच्चे यदि नैतिक तौर पर संस्कारवान होंगे तो वह भविष्य में समाज के अच्छे नागरिक साबित होंगे। उन्होंने अपनी बोली-भाषा के संवर्द्धन के लिए आगे आने पर भी बल दिया।
टिहरी गढ़वाल के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। श्रीनगर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने मेडिकल चिकित्सा के क्षेत्र में अर्जित की जा रही उपलब्धियों को पेश किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज भी शुरू होंगे। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के 20 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार और 35 अन्य को उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।



