उत्तराखंडक्राइमदेशराजनीतिराष्ट्रीय

सख्ती:::जरायमपेशाओं के लिए खौफ बना CM पुष्कर का जुर्म के खिलाफ जंग `Operation प्रहार’:पुलिस के फंदे में फंसे 1400 Wanted-पेशेवर:DGP दीपम की मातहतों को और सख्ती की ताकीद

हूटर इस्तेमाल-लापरवाह Driving पर भी कार्रवाई:सैकड़ों गाड़ियां सीज

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के हिदायत पर प्रदेश भर में चल रहा `Operation प्रहार’ जुर्म की दुनिया में खुद को बादशाह-मालिक या Don-उस्ताद मान बैठे और फरार चल रहे अपराधियों के लिए खौफ बन के उभरा है। इसकी मिसाल है कि अब तक 1 महीने की छोटी सी अवधि में ही 1,400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी एवं पेशेवर अपराधियों को हथकड़ी पहना के जेल यात्रा पर भेज दिया गया है।

Gangster Act में 40 और गुण्डा एक्ट में  130 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। DGP दीपम सेठ ने आज PHQ बैठ के VC के जरिये इस बाबत समीक्षा बैठक की। बैठक में गढ़वाल एवं कुमाऊँ Zone के पुलिस महानिरीक्षकों (IGs) तथा सभी जिलों के SSPs,STF और GRP के भी SSPs-SPs  संग Video Conference किया गया।  बैठक में रिपोर्ट दी गई कि अभियान के दौरान राज्यभर से 66 अवैध शस्त्र बरामद कर सम्बन्धित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा ठोंका गया।

Police HQ के मुताबिक ऊधमसिंहनगर में हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा को भारी मात्रा में अवैध असलाह एवं कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े प्रकरण से पाए गए। STF ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन “अल बरक ब्रिगेड” के संपर्क में रहे अभियुक्त विक्रांत कश्यप को देहरादून से अवैध पिस्टल एवं कारतूसों सहित गिरफ्तार किया।

ये भी बताया गया कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर फर्जी पहचान एवं दस्तावेजों के साथ अवैध रूप से निवासरत 3 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 4000 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, फर्जी नंबर प्लेट और हूटर के दुरुपयोग एवं संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर पर 15,000 से अधिक वाहनों के चालान, 900 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही 2,000 से अधिक वाहन सीज किए गए।  18000 से अधिक बार, पब, क्लब, स्पा, होटल एवं ढ़ाबों इत्यादि की चेकिंग गई। 1200 से अधिक व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। किराये के मकान, मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स, फ्लैट, PG, होम-स्टे, होटल, धर्मशाला एवं आश्रमों में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान 40,000 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

DGP दीपम ने बताया कि चार धाम यात्रा में यात्रियों को साइबर ठगी से सुरक्षित करने के सिलसिले में लगभग 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया लिंक को Block और एवं 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद कराया गया। वे यात्रा रजिस्ट्रेशन, हेली टिकट, होटल बुकिंग के नाम पर यात्रियों से ठगी का प्रयास कर रहे थे। संगठित रूप से धोखाधड़ी करने वाले गैर राज्य के 147 लिंक ऑपरेटरों एवं 27 फर्जी मोबाइल धारकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध है।  अपराधियों की धरपकड़, सघन चेकिंग, व्यापक सत्यापन अभियान और संगठित अपराध पर कठोर कार्यवाही आगे और अधिक तीव्रता, प्रभावशीलता और दृढ़ता के साथ `ऑपरेशन प्रहार’ के रूप में निरंतर जारी रहेगा।

ADGP (अपराध एवं कानून व्यवस्था) V मुरुगेशन, ADGP (प्रशासन) अजय प्रकाश अंशुमान, IG (P and M) विम्मी सचदेवा, IG (कुमाऊँ) रिद्धिम अग्रवाल, IG (Radio) कृष्ण कुमार VK,IG (साइबर) नीलेश आनन्द भरणे, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, IG (Crime) सुनील कुमार मीणा, धीरेन्द्र गुंज्याल भी बैठक का हिस्सा थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button