अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Record पर Celebration::एक ही बारी में पुष्कर के बतौर CM 4 साल पूरे:उत्तराखंड के 26 साल के इतिहास में ये सम्मान अर्जित करने वाले पहले BJP मुख्यमंत्री:भव्य उपलब्धि समारोह में बोले PSD,`देवभूमि का गौरव फिर स्थापित हो रहा’:हर Field में अव्वल:30K को सरकारी नौकरियाँ:100 से ज्यादा नकल माफिया जेल में ठूँसे:लोगों की कमाई-GSDP में इजाफा

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को 4 साल का कार्यकाल एक ही बारी में पूरा करने का श्रेय-सम्मान अर्जित कर लिया। 26 साल के उत्तराखंड में यह  उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले BJP CM हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में इस मौके पर आज सरकार के `4 साल-बेमिसाल’ कार्यक्रम में PSD ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि देवभूमि का गौरव फिर से स्थापित हो रही है। लोगों की समृद्धि और राज्य की GSDP में इजाफा हो रहा है। समारोह में CM पुष्कर छाए रहे।

मुख्यमंत्री ने नवरात्र की शुभकामनाएँ देने के साथ कहा कि 4 वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें फिर से राज्य की सेवा का अवसर प्रदान किया था। इसी मैदान पर शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुसार देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था। चार साल के बाद वह गर्व से कह सकते हैं कि वह संकल्प तेजी से सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। पुष्कर का लोगों ने फूलों की बारिश से स्वागत-अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिला के उनका अभिनंदन स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में बाबा केदारनाथ की दिव्य धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उनके शिवोमयी शब्दों को चरितार्थ करने के संकल्प को लेकर उनकी सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते चार वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने का प्रयास किया है। नीतियों और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास का विजन प्रस्तुत किया है। गुजरे 4 वर्षों में राज्य ऐसी कई ऐतिहासिक उपलब्धियों का साक्षी बना है जो किसी भी छोटे राज्य के लिए असंभव समझी जाती थीं। पहली बार राज्य में G-20 जैसे वैश्विक सम्मेलन की बैठकों का सफल आयोजन किया गया। National Games का भी सफलतम-भव्य आयोजन किया गया। पहली बार उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया। 3.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।  1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारा जा चुका है।

–पेश की सरकार की Progress Report–

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार साल में राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।  पिछले एक वर्ष में राज्य की GSDP में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई। प्रतिव्यक्ति आय में भी 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए।  स्टार्टअप की संख्या 7 सौ से बढ़कर साढ़े 17 सौ हो गई। इस दौरान 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी हैं। रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

–केंद्र ने सराहा–

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की वर्ष 2023-24 के सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में उत्तराखंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी उत्तराखंड को एचीवर्स तथा स्टार्टअप रैंकिंग में लीडर्स की श्रेणी भी प्राप्त हुई है। नीति आयोग की ही इंडिया इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट में हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। चार वर्षों से लगातार देश में “मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट” होने का गौरव प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी Awards मिले हैं। खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने देश भर में दूसरा स्थान प्रदान किया है। इसके लिए राज्य को 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। सख्त और पारदर्शी निर्णयों के चलते आबकारी और खनन विभागों से राज्य को पहले की तुलना में कई गुना अधिक राजस्व प्राप्त हो रहा है।

–नई कार्य संस्कृति विकसित–

PSD ने कहा कि देहरादून में लगभग 14 सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय केवल घोषणाएं होती थी।  प्रधानमंत्री मोदी ने देश में नई कार्य संस्कृति का सूत्रपात कर शासन व्यवस्था से दलालों और बिचौलियों का सफाया करने का काम किया है। 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। नकल और पेपर लीक के कारण प्रतिभावान युवाओं के सपने चूर-चूर हो जाते थे। उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया। पिछले साढ़े 4 चार वर्षों में राज्य के 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उनकी मेहनत और पारदर्शी नीतियों के चलते मिली।

उन्होंने कहा कि आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल की हवा खा रहे हैं। पूर्व में भ्रष्टाचार के मामलों में केवल छोटी मछलियों पर ही कार्रवाई होती थी। आज बड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है।

–देवभूमि के देवत्व बचाने का प्रयास–

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार देवभूमि के दैवत्व की रक्षा के लिए डेमोग्राफी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानूनों को लागू किया गया। 12  हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि संचालित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किया है। इसी वर्ष से जुलाई से उत्तराखंड में सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा।

–इससे पहले मुख्यमंत्री ने कनक चौक से कार्यक्रम स्थल तक जबर्दस्त Road Show किया। विभागों की लगाई गई प्रदर्शनियों को देखा।  समारोह में मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, राम सिंह कैडा, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल,  मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सहदेव पुंडीर, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, सविता कपूर, मुन्ना सिंह चौहान, बृजभूषण गैरोला, Chief Secretary आनंद वदर्धन, प्रमुख सचिव डॉ रमेश कुमार सुधांशु, L फैनई,डॉ. R मीनाक्षी सुंदरम, DGP दीपम सेठ,सचिव SN पांडेय और Commissioner (Garhwal)विनय शंकर पांडेय, DM सविन बंसल-SSP प्रमेन्द्र डोभाल उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का सम्मान भी किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button