अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Big Message::HM अमित शाह ने कहा हमारे `धामी जी’:PSD सरकार के तमाम फैसलों की भरपूर तारीफ कर लगाई मुहर! पारदर्शी करार दिया:कहा,`पुष्कर ने खत्म कर दी नौकरियों में सिफ़ारिश-घूसख़ोरी’

Chetan Gurung

सरकार और संगठन के मजबूत स्तम्भ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंगा और धर्म की नगरी हरिद्वार में CM पुष्कर सिंह धामी के कामकाज की भरपूर तारीफ कर साफ ईशारा कर दिया कि उत्तराखंड में आगे की सियासत उनके ही इर्दगिर्द रहेगी। पुष्कर सरकार में मंत्री सतपाल महाराज का नाम भी प्रमुखता से ले के कुछ चौंकाया। शाह का ये कहना पुष्कर को बहुत बड़ा प्रमाणपत्र समझा जा रहा है कि आज सरकारी नौकरी में पर्ची और खर्च दोनों पर PSD सरकार ने लगाम लगा दिया है।

मुख्यमंत्री ने सम्बोधन में अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को HM शाह की मौजूदगी में लोगों के सामने पेश किया। इनमें 28 हजार सरकारी नौकरियाँ दिया जाना भी शामिल रहा। शाह ने इसको इतनी बड़ी उपलब्धि माना कि उन्होंने लोगों से पूछा कि Congress की सरकार होती तो ऐसे सरकारी नौकरी लगती क्या? आज पहाड़ में रहने वाला बूढ़ी माँ का बेटा सरकारी नौकरी ले के अपने घर जा रहा। धामी जी ने जो नकल विरोधी कानून बनाया, उससे सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आई। ईमानदारी से नौकरी मिल रही। अब कोई सिफ़ारिश नहीं चाहिए और न ही कोई घूस (खर्ची) देना पड़ता है। दोनों पर रोक लग गई है।

पुष्कर सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ जो जोरदार अभियान छेड़ा हुआ है, उस पर भी HM शाह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री धामी जी ने लगभग 10 हजार अतिक्रमण को उखाड़ फेंका है। केदारनाथ धाम से ले के कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन के भारत से बाहर निकालने का ऐलान भी उन्होंने कर ये संकेत दिया कि पुष्कर सरकार के इस कदम को केंद्र सरकार भी अपनाएगी। वह देश भर में ऐसी ही कार्रवाई करेगी। पुष्कर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र शाह ने प्रमुखता से किया।

मोदी सरकार में Number-2 और BJP के असल सर्वेसर्वा अमित शाह के एक-एक शब्द और बोल की अहमियत होती है। वह साफ़गोई से और खरा कहना पसंद करते हैं। उनके सामने कोई बेवजह या नाहक बोलने की हिम्मत तक शायद ही रख पाते हैं। पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहचान इन दिनों Media में ये है कि वह पुष्कर सरकार से शायद खुश नहीं हैं। उनके कुछ बयान और कदमों को विद्रोही किस्म का माना जाता रहा है। भले CM PSD हर महत्वपूर्ण मौके-त्यौहार पर उनसे शिष्टाचार भेंट या बधाई देने जरूर जाते हैं।

त्रिवेन्द्र भी खुद को आज शाह के सामने पुष्कर सरकार की तारीफ से रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों के कारण आज इस कदर जन सैलाब उमड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अपने सम्बोधन में जरूर सतपाल महाराज और बलूनी को कुछ तवज्जो देते लगे। सियासी विश्लेषकों ने इसको शाह की चतुराई और दूरदर्शिता करार दिया। उनके मुताबिक शाह ने ऐसा कर दोनों को खामोशी के साथ काम करने का संकेत दिया। महाराज को सियासी तौर पर बहुत सक्षम और शक्तिशाली-प्रभावी नहीं माना जाता है लेकिन बलूनी को पार्टी के अंदरखाने बेहद सक्रिय रहने के लिए जाना जाता है।

HM शाह ने CM पुष्कर की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने PSD के कामकाज और उनकी सरकार के फैसलों की प्रशंसा करने के साथ ही बार-बार हमारे मुख्यमंत्री `धामी जी’ बोल के उनकी Branding भी जम के कर दी। सभा में लोगों का सैलाब देख के HM शाह बेहद प्रभावित और खुश नजर आ रहे थे। खास तौर पर ये देखते हुए कि बेमौसम में और आज के दौर में किसी भी राजनेता की सभा में लोगों को आने के लिए प्रेरित करना हर पार्टी के लिए बड़ी चुनौती और मुसीबत होती है। हरिद्वार में गर्मी के बावजूद लोग बड़ी तादाद में जुटे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button