अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

Big Breaking::हरिद्वार में गरजे गृह मंत्री अमित शाह,`केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर किए जाएंगे घुसपैठिए:चुन-चुन के हर समस्या को खत्म कर रहे CM पुष्कर:पारदर्शी सरकार चला रहे’:1900 पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र बांटे:विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

बोले PSD,`कुम्भ-2027 सनातन का गौरव बढ़ाने वाला होगा’

Chetan Gurung

केंद्र सरकार में Number-2 और गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह ने CM पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में BJP सरकार के 4 साल होने पर शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री न सिर्फ चुन-चुन के हर समस्या को खत्म कर रहे बल्कि पारदर्शी ढंग से सरकार चलाते हुए युवाओं को सरकारी नौकरी-रोजगार दे रहे।  देवभूमि विकास की राह पर कुलांचे भर रहा। उनके हाथों इस मौके पर विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

HM Amit Shah

———–

CM पुष्कर सिंह धामी

———–

उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन और इसमें युवाओं के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों का निर्माण करने का निर्णय लिया। आज ये तीनों राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया। इसे संवारने का काम मोदी जी कर रहे हैं।  साल 2017 से 2026 तक का कालखंड उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहा है। गुजरे 4 बरसों में मुख्यमंत्री पुष्कर ने उत्तराखंड की सभी समस्याओं को चुन- चुन कर समाप्त करने का काम किया है। इस कारण उत्तराखंड अब दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है।

HM अमित शाह को CM पुष्कर सिंह धामी ने मंच पर अपने हाथों से टोपी पहनाई

———

जौली ग्रांट Airport पर गुलदस्ता भेंट कर CM PSD ने HM अमित शाह का स्वागत और आगवानी की

————

–केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंग्रेजों के बनाए डेढ़ सौ साल पुराने कानूनों को बदलने का काम किया है। साल- 2028 में नई न्याय संहिता के सभी प्राविधान पूरी तरह अमल में आ जाएंगे। इसके बाद किसी भी मामले में थाने में FIR दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट तक फैसला आने में अधिकतम तीन वर्ष का समय लगेगा। न्याय संहिता दुनिया की सबसे आधुनिक ओर वैज्ञानिक व्यवस्था है।

उन्होंने CAA कानून के तहत भारत की नागरिकता प्राप्त करने वाले शरणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन शरणार्थियों का इस देश पर उतना ही अधिकार, जितना प्रधानमंत्री मोदी का है। अब तक तुष्टिकरण की नीति के चलते उन्हें भारतीय नागरिकता से वंचित रखा गया। ये शरणार्थी अपना धर्म और परिवार की इज्जत बचाने के लिए भारत आए हैं। PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 समाप्त करने, CAA कानून बनाने, 550 साल बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने, बद्रीनाथ – केदारनाथ पुनर्निर्माण, महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण समेत कई एतिहासिक कार्य किए हैं।

–केंद्रीय मंत्री शाह ने शनिवार को उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के तौर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 1900 युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में अब बिना पर्चा और बिना खर्चा के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। इसके लिए ही पुष्कर सरकार कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं। इससे रोजगार के क्षेत्र में पारदर्शिता कायम हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि साल-2027 का हरिद्वार कुम्भ सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम करेगा। मोदी सरकार ने देश के सीमांत गांवों को प्रथम गांव का सम्मान दिया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सीमांत का पलायन रोकना है।

–HM शाह ने कहा कि केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठिए बाहर किए जाएंगे।  पुष्कर सरकार ने उत्तराखंड में 10 हजार एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। SIR पर उन्होंने कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम वोटर लिस्ट से कटना ही चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा के लिए Voter List शुद्ध होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि साल-2004 से 2014 के बीच उत्तराखंड को केंद्र सरकार से सिर्फ 54 हजार करोड़ मिले थे। इसके बाद से उत्तराखंड को केंद्र से एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। हजारों करोड़ रूपये की ऑल वेदर रोड, दिल्ली – देहरादून इकानॉमिक कॉरिडोर, रेल, सड़क और परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। 2014 में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 25 हजार रुपये थी।  जो अब बढ़कर 2 लाख 60 हजार हो चुकी है। GSDAP भी एक लाख 50 हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख पचास हजार करोड़ रूपये हो चुकी है।

—————-

बोले CM पुष्कर,`देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है’

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व और HM अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में लड़े गए Assembly Elections में उत्तराखंड की अवाम ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित 3 नए कानूनों के जरिये न्याय व्यवस्था को भारतीय आत्मा के अनुरूप बनाया है।

PSD ने कहा कि देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगाया गया। जिन क्षेत्रों में अशांति और भय होता था, आज वे क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कश्मीर के लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराना एक चुनौती माना जाता था। आज वहां गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। सनातन का जयघोष चारों दिशाओं में गूंज रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, उज्जैन में महाकाल लोक, बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपये केंद्र से मंजूर किए जाने के लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा आगामी कुंभ सनातन का गौरव बढ़ाने वाला होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े Infrastructure को मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर राज्य में 3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते किए। जिसमें 1 लाख करोड़ से ज्यादा के ग्राउंडिंग हो चुकी है। राज्य में पहली बार G-20 वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पहली बार राज्य में National Games आयोजित हुए। इसमें राज्य के  खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक प्राप्त किए। राज्य को अंक तालिका में 7वां स्थान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीते चार सालों में राज्य की GSDP में 7.23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।  प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य बजट का आकार ₹ 60 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर साढ़े 1700 हो गई है। नीति आयोग के वर्ष 2023-24 के सतत् विकास के इंडेक्स में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य में पर्यटन, एविएशन और खेल के विकास से जुड़े क्षेत्रों में भी बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम तथा बेस्ट विलेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

PSD ने कहा कि उत्तराखंड को नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स, स्टेट स्टार्टअप इकोसिस्टम, ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, स्टेट एनर्जी एंड ग्रीन इंडेक्स जैसे कई राष्ट्रीय सूचकांकों में भी विभिन्न पुरुस्कार प्राप्त हुए हैं। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। ऑपरेशन कालनेमी और सघन सत्यापन अभियान के माध्यम से घुसपैठियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सख्त भू-कानून के जरिये पहाड़ी क्षेत्रों में जमीनों की अवैध खरीद फरोख्त पर लगाम लगाकर भू माफियाओं पर अंकुश लगाया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूडी, राज्य सभा सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट़्ट, हरिद्वार सांसद और पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल, विजय बहुगुणा, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,DGP दीपम सेठ,गृह सचिव शैलेश बगौली भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button